Viral Video: छत पर सोए मजदूर के पास आ पंहुचा शेर, पहले देखा फिर सूंघा और जो अंत में हुआ उसे देख सन्न रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रौंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो बब्बर शेर एक अधूरी बनी बिल्डिंग की छत पर चढ़ जाते हैं और वहां एक सोए हुए मजदूर के पास जा खड़े होते हैं.

Viral Video: सोच कर देखिए अगर आप गहरी नींद में छत पर सो रहे हों और अचानक दो शेर आपके करीब आ जाएं तो क्या हाल होगा. कुछ सेकंड के लिए आपकी धड़कने रुक जाएंगी और आस पास क्या हो रहा है, न तो कुछ सुनाई देगा और न ही कुछ दिखाई. कुछ ऐसा ही घटना गुजरात के अमरेली जिले में सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक अधूरी बनी बिल्डिंग की छत पर सो रहे मजदूरों के पास दो शेर आ गए. यह पूरी घटना किसी सीसीटीवी या मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं वीडियो

सोते हुए मजदूर के पास आ धमका शेर 

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर एक छत पर चैन से सो रहे हैं. वहीं, एक मजदूर बैठा हुआ नजर आता है, लेकिन कुछ ही देर में वह भी सो जाता है. इसी दौरान एक शेर नीचे से बिल्डिंग के छत पर जाता दिखाई देता है और दूसरा शेर वहां लगे बांस के सहारे बिल्डिंग की छत पर चढ़ जाता है. कुछ देर में ही उनमें से एक शेर छत के चक्कर लगता है और कुछ देर बाद वहां सोए हुए एक मजदूर के पास पहुंचता है और उसे सूंघता है.

चौकाने वाली बात यह रही कि शेर ने मजदूर पर किसी भी तरह का हमला नहीं किया लेकिन वीडियो में दीखता है कि उसी समय शेर उस सोए हुए मजदूर पर अपना एक पैर रखने जा रहा होता है. कुछ की देर में उस मजदूर की आंखें खुलती है और उस शेर पर नजर पड़ती है. शेर को देख मजदूर डर जाता है और वहां से भागता हुआ नजर आता है.

Viral Video: देखें वीडियो

वीडियो देख सन्न हुए लोग 

इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शेरों ने इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. फिल्मी सीन जैसा नजर आने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे इंसान और जानवर के बीच अद्भुत तालमेल बता रहा है, तो कुछ लोग इसे AI से बना हुआ वीडियो मान रहे हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के अमरेली जिले के धारी क्षेत्र की है, जो गिर जंगल के पास है.

यह भी देखें: Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अटक गयी लोगों की सांसे

यह भी देखें: Viral Video: भाई किस्मत हो तो ऐसी! शिकार के ताक में बैठा था मगरमच्छ लेकिन मौत के मुंह से यूं बच निकला जेब्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >