Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहे हाथी को देखकर लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और उसकी जान बच गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां लोग पायलट की समझदारी और सतर्कता की जमकर तारीफ की जा रही है.

Viral Video: रात के समय अक्सर जंगल से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर जानवरों के आने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. कभी गाय तो कभी हाथी पटरियों पर चलने लगते हैं. कई बार यह जानवर चलती ट्रेन के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे गंभीर हादसों की संभावना बढ़ जाती है.

ट्रेन की रफ्तार तेज होने पर अचानक ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है और ऐसे में दुर्घटनाएं हो जाती हैं. हालांकि कई बार लोको पायलट सतर्कता दिखाते हुए दूर से ही जानवरों को देख लेते हैं और समय रहते ट्रेन रोक देते हैं, जिससे हादसा टल जाता है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोको पायलट की सूझबूझ से एक हाथी की जान बच गई. आइए आपको डिटेल में बताते हैं.

लोको पायलट ने बचाई जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाथी रेलवे ट्रैक पर टहलता हुआ दिखाई देता है. जैसे ही सामने से ट्रेन आती है, हाथी तुरंत पटरी छोड़कर जंगल की ओर बढ़ जाता है. थोड़ी-सी भी देर होती तो उसकी जान पर बात आ सकती थी, लेकिन लोको पायलट की समझदारी से हादसा टल गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को नॉर्थ बंगाल का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर एक हाथी टहल रहा था, तभी सतर्क लोको पायलट की नजर उस पर पड़ गई. पायलट ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और समय रहते हाथी की जान बच गयी.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कासवान (@ParveenKaswan) ने शेयर किया है. अब तक इसे 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “लोको पायलट को सैल्यूट,” जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, “ट्रेन को देखते ही हाथी नीचे उतर गया.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो, अपने ट्रेनर को निगल गई व्हेल, खून से लाल हुआ पूल

यह भी पढ़ें: Viral Video: छत पर सोए मजदूर के पास आ पंहुचा शेर, पहले देखा फिर सूंघा और जो अंत में हुआ उसे देख सन्न रह गए लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >