Video Viral: इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने का भूत ऐसा चढ़ा, बंदे ने माथे पर गुदवा लिया QR Code

Viral Video Instagram QR Code on Forehead सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लेटा हुआ है और उसके माथे पर टैटू बनाया जा रहा है.

Instagram Viral video QR Code Scanner on-His Forehead : सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. वायरल होनेवाले ये वीडियोज कभी गुदगुदाने वाले होते हैं, तो कभी प्रेरक. कई बार ऐसे वीडियोज अजीबोगरीब होने की वजह से वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. आइए जानते हैं कि यह वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल क्यों हो रहा है.

सिर पर बनवाया क्यूआर कोड वाला टैटू

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लेटा हुआ है और उसके माथे पर टैटू बनाया जा रहा है. टैटू बनने की प्रक्रिया को दिखाता यह वीडियो अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 11 हजार से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स भी मिले हैं. Viral Video: 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज, फिर भी कोई सही जवाब नहीं दे पाया…

QR कोड वाला टैटू आखिर काम कैसे करता है?

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूनीलैड के हैंडल से शेयर किया गया है. माथे पर टैटू बनने की प्रक्रिया को दिखाते इस वीडियो में आदमी को थोड़ा दर्द भी होता हुआ दिखाई देता है. हालांकि पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक आदमी शांत रहता है. टैटू आर्टिस्ट ने अपने इस वीडियो से लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें दिखाया गया है कि QR कोड वाला टैटू आखिर काम कैसे करता है. आर्टिस्ट इस टैटू को स्कैन करता है, जिसके बाद शख्स का इंस्टाग्राम अकाउंट खुल जाता है. वीडियो के लास्ट में यह शख्स और टैटू आर्टिस्ट दोनों कैमरा की तरफ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बौछार

सोशल मीडिया में इस वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह तो अच्छा आइडिया है. दूसरे ने कमेंट में लिखा, यह तो नकली लग रहा है. तीसरे यूजर ने इसे बेकार और बकवास चीज बताया. वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, ऐसी ही हरकतों से कहीं ऐसा न हो कि इंस्टाग्राम ही इस अकाउंट को बैन कर दे. Bill Gates: इस चाय वाले से बिल गेट्स बोले- ‘वन चाय प्लीज’, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >