Viral Video: फल खरीद रही महिलाओं पर गुस्सैल सांड ने किया हमला, अंत में जो हुआ उसे देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक सांड अचानक दो महिलाओं पर हमला कर देता है, जिससे मौके पर हड़कंप मच जाती है और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें सांड राह चलते लोगों पर अचानक हमला करते हुए नजर आते हैं. कई बार ये हमले इतने खतरनाक होते हैं कि जानलेवा साबित हो सकते हैं. सड़कों पर सांडों का उत्पात आम बात हो गई है. कभी-कभी दो सांडों की भिड़ंत इतनी भयंकर होती है कि वे आसपास की चीजों को तहस-नहस कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेकाबू सांड ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड अचानक दो महिलाओं पर झपट पड़ता है, जिससे वहां भगदड़ और डर का माहौल बन जाता है.

बेकाबू सांड ने किया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक ठेले पर दो महिलाएं फल खरीदने में व्यस्त हैं. इसी दौरान वीडियो में दुकानदार भी दिखाई देता है. महिलाएं दुकानदार से बातचीत कर रही होती हैं कि तभी उनकी नजर एक ओर जाती है. दरअसल, उस दिशा में एक सांड गुस्सैल रूप में नजर आता है. जैसे ही महिलाएं उसकी ओर देखने लगती हैं, सांड अचानक उन पर झपट पड़ता है. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सांड उछलता है, पूरा फल से भरा ठेला पलट जाता है. गनीमत रही कि दोनों महिलाएं किसी तरह उस सांड के हमले से बाल-बाल बच जाती हैं. इस वीडियो को देखकर आपकी भी सांसें थम सकती हैं या डर के मारे चीख निकल सकती है. यह चौंकाने वाला वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स 

इस वीडियो के सामने आने पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “ओलिंपिक मेडल वाला मटेरियल है सांड.” वहीं दूसरे ने लिखा, “लगता है इस फल फ्रूट की रेडी लगाने वाले भैया ने इस सांड को मिलावटी तरबूज खिला दिया इसलिए उसने अपना गुस्सा उतार दिया!” तीसरे ने लिखा, “सांड लॉन्ग जंप की तैयारी कर रहा है.”

यह भी देखें: Viral Video: छत पर सोए मजदूर के पास आ पंहुचा शेर, पहले देखा फिर सूंघा और जो अंत में हुआ उसे देख सन्न रह गए लोग

यह भी देखें: Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अ���क गयी लोगों की सांसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >