VIRAL VIDEO: खुले मैनहोल में गिरा बाइक सवार, सोशल मीडिया यूजर्स बोले - बाइक के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग...

Viral VIDEO: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार चलते-चलते खुले मैनहोल में गिर गया. पंजाब के मोगा में घटी इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

VIRAL VIDEO: पंजाब के मोगा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार चलते-चलते सड़क पर खुले मैनहोल में गिर गया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जतायी है.

कैसे हुआ हादसा?

यह वीडियो ‘घर के कलेश’ नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से X (ट्विटर) पर शेयर किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना मोगा की एक मुख्य सड़क पर हुई, जहां बीच सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत के एक खुला मैनहोल पड़ा था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार इस मैनहोल के किनारों से बचते हुए निकल जाती है, लेकिन उसके ठीक पीछे आ रही बाइक को यह गड्ढा नहीं दिखता और वह सीधे उसमें गिर जाती है. हादसे के दौरान बाइक पूरी तरह मैनहोल में समा जाती है, और युवक को लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जाता है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने नगर निगम और प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिये. एक यूजर ने लिखा, ये क्या मजाक है! इतनी व्यस्त सड़क पर खुला मैनहोल छोड़ देना प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है.

दूसरे यूजर ने कहा, यह तो किस्मत अच्छी थी कि बाइक सवार जिंदा बच गया! प्रशासन को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. किसी ने तंज कसते हुए लिखा, क्या यह बाइक के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग बना रहे हैं?

एक अन्य यूजर ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा, ऐसे हादसे हर दिन होते हैं, लेकिन कोई जवाबदेही लेने को तैयार नहीं.

यह घटना शहरी बुनियादी ढांचे की खस्ता हालत और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है. लोगों की मांग है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए सरकार और नगर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को टाला जा सके.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Dream11 या MPL जैसे फैंटेसी गेम्स Legal हैं या Illegal, जानिए कितने सेफ हैं ये

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >