VIRAL: 2600 के बिल पर बंदे ने दे दी 8 लाख की टिप, लोगों को आ गई जेठालाल की याद

Waitress Tip VIRAL On Social Media : मिशिगन के एक रेस्त्रां में शख्‍स ने 2600 रुपये का खाना खाया और टिप में 8 लाख रुपये छोड़कर चला गया. इसकी वजह सामने आयी है. आइए जानें- Waitress Earns 8 Lakh Rupees As Tip Go VIRAL : जब कोई अपना काम ईमानदारी से करता है और उसके […]

Waitress Tip VIRAL On Social Media : मिशिगन के एक रेस्त्रां में शख्‍स ने 2600 रुपये का खाना खाया और टिप में 8 लाख रुपये छोड़कर चला गया. इसकी वजह सामने आयी है. आइए जानें-

Waitress Earns 8 Lakh Rupees As Tip Go VIRAL : जब कोई अपना काम ईमानदारी से करता है और उसके लिए उसे कोई इनाम मिल जाए, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता. यह खुशी तब और बढ़ जाती है, जब इनाम पानेवाले की सोच से बहुत ज्यादा बड़ा हो. ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला वेट्रेस के साथ, जब उसे अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा टिप मिल गई. पूरा मामला जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

अधेड़ उम्र का शख्‍स…
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन के मेसन जार कैफे में काम करनेवाली लिन्से बॉयड ने सोशल मीडिया में अपने साथ हुई यह घटना शेयर की है. उन्होंने बताया क‍ि डार्क कलर का सूट पहने अधेड़ उम्र का एक शख्‍स उनके रेस्त्रां आया था. उसने ��ुछ ऑर्डर किया औरव हमने उन्हें सर्व किया. लगभग 32 डॉलर (करीब 2600 रुपये) का बिल बना. जाते समय उस शख्स ने 10,000 डॉलर (करीब 8 लाख रुपये) की टिप दे डाली. इसके साथ ही उसने बताया क‍ि उसकी पहचान उजागर नहीं होनी चाहिए. हमारे लिए यह आश्चर्यजनक था.

VIRAL: शादी समारोह में खाने का अनोखा इंतजाम, वीडियो देख Looking Like a Wow… ही कहेंगे आप: VIRAL: 2600 के बिल पर बंदे ने दे दी 8 लाख की टिप, लोगों को आ गई जेठालाल की याद

स्टाफ मेंबर्स को विश्वास नहीं हुआ
रेस्त्रां के स्टाफ मेंबर्स को इस पर विश्वास नहीं हुआ और कैफे के मैनेजर टिम स्वीनी ने कहा कि वह ग्राहक के पास दोबारा जांच करने के लिए गए थे कि क्या वह वास्तव में उतनी बड़ी राशि की टिप छोड़ना चाहता था और उन्होंने पुष्टि की कि उस व्यक्ति ने कहा था कि वह वास्तव में ऐसा करना चाहता था. रेस्त्रां ने कहा कि आमतौर पर लोग बिल पर खर्च किये गए पैसे का 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा टिप के तौर पर छोड़ देते हैं. हालांकि, इस आदमी ने खाने पर जितना खर्च किया, उसका 30000 प्रतिशत से अधिक खर्च टिप पर किया.

बड़ी टिप की वजह
रेस्त्रां की वेट्रेस ने कहा कि चैट के दौरान, शख्स ने खुलासा किया कि उसने इतनी बड़ी टिप अपने एक प्रिय मित्र की याद में दी, जिसका हाल ही में निधन हो गया था. वह ग्राहक अपने दिवंगत मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिशिगन शहर में पहुंचा था. उस व्यक्ति ने कैफे में जो टिप छोड़ी थी, उसे उस दिन कैफे में काम करने वाले स्टाफ सदस्यों के बीच नौ भागों में बांटा गया और सबके हिस्से लगभग 91 हजार रुपये आये. वेट्रेस ने कहा, यह वास्तव में दयालुता का कार्य था जिसने इतने सारे लोगों को प्रभावित किया.

सोशल मीडिया में वायरल हुई टिप
2600 के खाने पर 8 लाख से ज्यादा की टिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हो रही है. लोग इसे तरह-तरह से ले रहे हैं. कोई इसे दयालुता और नेकी का प्रतीक बता रहा है, तो किसी को इस मौके पर जेठालाल की याद आ रही है. आदित्य गोस्वामी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट में लिखा है- कभी हमारे रेस्त्रां में आ जाएं प्लीज. एक शख्स ने जेवियर अंकल नाम के हैंडल से कमेंट पोस्ट किया है- मैं शायद इस आदमी को जानता हूं. यह जेठालाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >