Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी

आज के समय में महंगे होते रिचार्ज प्लान्स के बीच सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान मिलना किसी राहत से कम नहीं है. अगर आप Vodafone Idea (Vi) यूजर हैं और बिना ज्यादा खर्च किए लंबे समय तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा लेना चाहते हैं, तो आज फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, हम आपको वीआई के एक ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे बताने वाले हैं. इस प्लान में न सिर्फ आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, बल्कि कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे जरूरी बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

कई टेलीकॉम यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी, ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा का फायदा मिले वो भी सस्ते में. ऐसे में भारत की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने उन यूजर्स के लिए एक किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 369 रुपये है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ में कॉलिंग और डेटा का फायदा भी. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

Vi के 369 रुपये वाले प्लान की डिटेल

Vi के 369 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिल रही है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी 600 फ्री SMS भी ऑफर कर रही है. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में टोटल 4GB डेटा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल यूजर्स जरूरत के समय कर सकते हैं.

Vi के 369 रुपये वाले प्लान की डिटेल

किन यूजर्स के लिए सही है यह प्लान?

यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती और जो कॉलिंग पर ज्यादा डिपेंड रहते हैं. इसके साथ ही, कम खर्च में लंबे समय तक अपना नंबर एक्टिव रखना चाहने वाले या सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 4G हो या 5G, Vi का ये प्लान देगा 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का मजा, कीमत 400 रुपये से भी कम

यह भी पढ़ें: Vi यूजर्स की मौज, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड 5G डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >