दिन-रात धकाधक चलाएं AC, फूटी कौड़ी भी नहीं आएगा बिल, बस जान लें यह सीक्रेट फॉर्मूला

AC tips: बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते अब कई लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाने का विकल्प चुन रहे हैं. ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या सोलर पैनल की मदद से एयर कंडीशनर (AC) चलाया जा सकता है? इसका जवाब हां है, लेकिन इसके लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत होगी, कितना खर्च आएगा ये जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं.

AC Tips: गर्मियों का कहर जारी है. भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से भी पार पहुंच चूका है. इस भीषण गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग दिनभर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके कारण बिजली का खर्च भी काफी बढ़ जाता है.

यदि आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हो चुके हैं, तो सोलर पैनल एक शानदार और लॉन्ग टर्म विकल्प हो सकता है. इसके जरिए आप अपने घर की बिजली संबंधी जरूरतें खुद पूरी कर सकते हैं और भारी-भरकम बिल से छुटकारा पा सकते हैं. अब सवाल यह है कि कितने सोलर पैनल लगवाने पर घर का पूरा बिजली लोड, खासकर एसी जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं? आइए इसको विस्तार से समझते हैं.

AC चलाने के लिए कितनी बिजली चाहिए?   

ज्यादातर घरों में 1.5 टन क्षमता वाला एसी इस्तेमाल किया जाता है. मार्किट में अब इनवर्टर AC मौजूद हैं जो पारंपरिक मॉडलों की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं और इन्हें सोलर पैनल की मदद से भी चलाया जा सकता है. अनुमान के अनुसार, एक 1.5 टन इनवर्टर एसी हर घंटे लगभग 1.4 किलोवॉट (kW) बिजली की खपत करता है. यदि इसे लगातार 24 घंटे चलाया जाए, तो यह कुल मिलाकर करीब 35 यूनिट (kWh) बिजली उपयोग करेगा. ऐसे में, सोलर पैनल की क्षमता इतनी होनी चाहिए कि वह रोजाना कम से कम 35 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सके.

यह भी पढ़ें: कमरे की उमस को चूस-चूसकर बाहर फेंक देगा ये चमत्कारी डिवाइस, AC-कूलर भी इसके सामने फीके

कितने सोलर पैनल में हो जाएगा काम?

अगर आपके इलाके में भरपूर धूप मिलती है, तो 1kW का सोलर पैनल रोजाना लगभग 5 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है. ऐसे में यदि आप रोजाना 35 यूनिट बिजली की आवश्यकता पूरी करना चाहते हैं, तो करीब 7kW क्षमता का सोलर सेटअप लगाना होगा. इसके लिए आपको 1kW के 7 से 8 पैनल्स की जरूरत पड़ेगी, जिन्हें छत पर इंस्टॉल किया जा सकता है. तेज धूप होने पर यह सिस्टम रोजाना 40 यूनिट तक बिजली जनरेट कर सकता है, जिससे एयर कंडीशनर समेत घर की बाकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसानी से चल जाएंगे. इस पुरे सोलर सिस्टम को लगाने में करीबन 7 से 8 लाख रुपये आ सकते हैं.

रात में कैसे चलेगा AC? 

अब कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा की जब सूरज ढल जाएगा और धूप नहीं रहेगी, तो फिर AC कैसे चलेगा? इसका असरदार समाधान है हाइब्रिड सोलर सिस्टम. यह सिस्टम दिन के समय अतिरिक्त सौर ऊर्जा को बिजली ग्रिड में भेजता है और रात के वक्त उसी ग्रिड से ऊर्जा लेकर आपके घर को बिजली देता है. इस तरह से दिन में तैयार की गई सौर ऊर्जा को रात में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बिजली का खर्च काफी हद तक कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Cooler Tips: झुलसाती गर्मी में कमरा बन जाएगा कश्मीर, कूलर में डाल दें बस किचन की ये 2 चीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >