1 जनवरी 2025 से बदल रहा है यह नियम, UPI करने वाले ध्यान दें

UPI Rules Change from 1 January 2025: 1 जनवरी से शुरू हो रहे नये साल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का एक खास नियम बदल रहा है और इसके बारे में आपको जान लेना चाहिए.

UPI Rules Change from 1 January 2025 | Rule Change UPI 123 Pay Limit Extends from 1 January 2025: 1 जनवरी से साल बदल रहा है और इसके साथ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का एक खास नियम भी बदल रहा है. आपने सही पढ़ा. 31 दिसंबर के बाद, नये साल (New Year) के साथ-साथ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface , UPI) का एक महत्वपूर्ण नियम (New Rule) बदलने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने UPI 123 Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने (UPI Transaction Limit Extends) का निर्णय लिया है. नये नियम के तहत, UPI 123 Pay के जरिये यूजर्स 5000 रुपये की बजाय अब 10 हजार रुपये तक की पेमेंट कर पाएंगे (New Transaction limit for UPI 123PAY?).

UPI 123PAY क्या है ? (What Is UPI 123PAY ?)

UPI 123 PAY फीचर फोन पर (UPI for Feature Phone) मिलने वाली एक सर्विस है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन (UPI without Internet Connection) के काम करती है. UPI 123 Pay के माध्यम से पेमेंट के चार मुख्य ऑप्शन हैं (UPI 123Pay Payment Options)- IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-embedded Apps और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी. UPI 123 Pay के साथ यूजर को पेमेंट के चार मुख्य ऑप्शन (UPI 123Pay Payment Options) मिलते हैं. ये हैं – IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-एम्बेडेड ऐप्स और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी.

रिजर्व बैंक को यूजर्स की सुरक्षा का ध्यान

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI से लेनदेन की सीमा को और बढ़ा दिया है. पहले यह 5 हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI 123 PAY फीचर के तहत इस नये नियम को लागू करने के लिए 1 जनवरी 2025 की डेडलाइन तय की है. यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसमें कुछ और नये फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिनमें OTP की जरूरत भी पड़ सकती है.

UPI क्या होता है? (What Is UPI?)

UPI यानी यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक बैंकिंग सिस्टम है, जो मोबाइल प्लैटफॉर्म के जरिये तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. इसकी मदद से किसी भी बैंक खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं. यूपीआई फीचर जहां काफी सुविधाजनक है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं. यह ध्यान में रखी जानेवाली बात है कि जरा सी असावधानी से बैंक खाते खाली भी हो जाते हैं.

New Years Eve 2024: नये साल से पहले गूगल ने बनाया खास डूडल, दिखाया न्यू ईयर काउंटडाउन

Look Back 2024: साल के बड़े टेक इनोवेशन, जिसने सबको चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >