इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? 6-12 अप्रैल की पूरी लिस्ट देखें यहां

Upcoming Smartphones (April 6-12): इस हफ्ते स्मार्टफोन लॉन्च थोड़ा शांत रहने वाला है. 6-12 अप्रैल के बीच OnePlus Nord 6 और Ai+ Nova 2 सीरीज जैसे दिलचस्प ऑप्शन आने वाले हैं. चाहे बजट हो या परफॉर्मेंस, हर यूजर के लिए कुछ नया देखने को मिलने वाला है.

Upcoming Smartphones (April 6-12): अप्रैल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही. पिछले हफ्ते ही हमने Vivo X300 Ultra, Vivo X300s, Oppo K15 Pro, Oppo K15 Pro+, Realme 16 5G और कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होते देखे. इस हफ्ते उतना हंगामा नहीं है, लेकिन कुछ दिलचस्प लॉन्च जरूर होने वाले हैं. चाहे आप प्रीमियम मिड-रेंज पसंद करते हों या बजट फ्रेंडली फोन की तलाश में हों तो इस हफ्ते (6-12 अप्रैल) कुछ ना कुछ हर किसी के लिए है. आइए देखते हैं.

OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. ये अपने पॉपुलर मिड रेंज लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है. इस नए OnePlus फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ 12 GB तक RAM मिलने वाला है.

लेकिन सबसे बड़ी बात है इसका 9,000mAh का दमदार बैटरी पैक, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी खुशखबरी है. OnePlus Nord 6 में 50 MP का मेन कैमरा और 16 MP का फ्रंट शूटर होने की उम्मीद है.

Ai+ Nova 2 5G सीरीज

Ai+ Nova 2 5G सीरीज भारत में 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाली है. इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन होंगे. पहला Ai+ Nova 2 5G और दूसरा Ai+ Nova 2 Ultra 5G. Ai+ Nova 2 5G रोजमर्रा के यूज के लिए एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है. इसमें Android 16, 5G कनेक्टिविटी और 50 MP का डुअल रियर कैमरा मिलेगा.

अब बात करते हैं Ai+ Nova 2 Ultra 5G की. ये फोन थोड़ा गेमिंग और स्टाइलिश यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. इसमें कस्टमाइजेबल शोल्डर बटन और बैक पर स्मार्ट नोटिफिकेशन के लिए सर्कुलर LED रिंग जैसी खास चीजें होंगी. कैमरे की बात करें तो ये भी 50 MP प्राइमरी रियर कैमरे के साथ आएगा. पावर के मामले में Ultra वेरिएंट Dimensity 7400 चिपसेट से लैस होगा. साथ ही इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और IP68 रेटिंग मिलेगा.

अप्रैल 2026 में ये फोन्स भी होंगे लॉन्च

इस हफ्ते की लॉन्चिंग्स के अलावा, अप्रैल 2026 में इन फोन्स की भी एंट्री तय है.

  • Infinix Note 60 Pro 5G (इंडिया लॉन्च): 13 अप्रैल 2026
  • Oppo Find X9 Ultra (ग्लोबल लॉन्च): 21 अप्रैल 2026
  • Vivo T5 Pro: इंडिया लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है.
  • Realme Narzo 100 Lite 5G: इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15: कीमत में कटौती, बैटरी अपग्रेड, जानें कौन है ज्यादा दमदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >