फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कर लें थोड़ा इंतजार, फरवरी 2026 में लॉन्च होने जा रहे हैं ये स्मार्टफोन्स

Upcoming Phones Launching In February: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए. भारत में Samsung, Apple, Vivo, iQOO और Motorola जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. ये आने वाले स्मार्टफोन्स दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और टक्कर की कीमत के साथ मार्केट में एंट्री करेंगे.

Upcoming Phones Launching In February: फरवरी 2026 भारत में स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है. चाहे नए Samsung फ्लैगशिप हों, बजट वाले iPhones या दमदार मिड-रेंज और सब-फ्लैगशिप Android फोन, हर ब्रांड इस महीने बड़े लॉन्च की तैयारी में है. अगर आप इस साल जल्दी स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो फरवरी में आने वाले ये 5 फोन जरूर चेक करें. चलिए, लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Samsung Galaxy S26 Series

फरवरी में सबसे बड़ी लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 सीरीज की. इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं. इस बार Samsung ज्यादा बड़े डिजाइन चेंज के बजाय डिस्प्ले को और बेहतर बनाने, कैमरा हार्डवेयर को अपग्रेड करने और नए जनरेशन प्रोसेसर देने पर फोकस कर सकता है. 

Vivo V70 And Vivo V70 Elite

Vivo अपनी पॉपुलर V-सीरीज को अपडेट करने जा रहा है. कंपनी जल्दी ही भारत में Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च करने वाली है. दोनों फोन प्रीमियम डिजाइन, जबरदस्त कैमरा और बढ़िया परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले हैं.

iQOO 15R 

iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. ये ब्रांड की फ्लैगशिप सीरीज का पहला ‘R’ मॉडल होगा. कंपनी इसे iQOO 15 के थोड़ा सस्ते लेकिन दमदार ऑप्शन के तौर पर पेश करने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि फोन में लगभग फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस मिलेगा. शुरुआती बेंचमार्क लिस्टिंग्स की मानें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है.

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola जल्द ही अपना नया Edge 70 Fusion लॉन्च कर सकता है. माना जा रहा है कि ये फोन मिड-फरवरी में एंट्री ले सकता है. इसमें 6.78-इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, साथ ही Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट भी देखने को मिलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYTIA सेंसर दिया जा सकता है. सबसे खास है इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. ऊपर से IP68/IP69 रेटिंग के साथ ये फोन काफी टफ भी होने वाला है.

iPhone 17e

iPhone 16e के लॉन्च के बाद अब iPhone 17e का इंतजार है. माना जा रहा है कि Apple इसे फरवरी 2026 के आखिर तक पेश कर सकता है. इस फोन में नया A19 प्रोसेसर मिलेगा और Face ID का सपोर्ट मिल सकता है. खास बात ये है कि iPhone 17e को ज्यादा अफॉर्डेबल सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Vivo X200T इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 50MP के ट्रिपल कैमरा और Dimensity 9400+ चिप, जानें अन्य फीचर्स और प्राइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >