ट्रेन में किन्नर ने एयर होस्टेस की तरह किया यात्रियों का स्वागत, दिल जीत लेगा वीडियो

Transgender Train Hostess : मुंबई लोकल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला देवी वाघेला ने अपने अनोखे टैलेंट से लोगों का दिल जीता. वीडियो में वह एयर होस्टेस की तरह यात्रियों का वेलकम करती हैं, मुस्कुराते हुए कहती हैं- ''नमस्कार, रेल में आपका स्वागत है.'' और फिर मजाकिया अंदाज में सीटबेल्ट खोलने की सलाह देती हैं. यह वीडियो देवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया था और अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

Transgender Train Hostess Viral Video: मुंबई लोकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक किन्नर महिला एयर होस्टेस के अंदाज में महिला डिब्बे में यात्रियों को निर्देश देती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह मुस्कुराती हुए कहतीं हैं- ”नमस्कार, ट्रेन में आपका स्वागत है. कृपया सीट बेल्ट खोल लीजिए, क्योंकि ट्रेन अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने वाली है.” इसके बाद वह हंसी-मजाक में कहती हैं- ”जितने आपने टिकट निकाले थे, उतने पैसे खत्म हो चुके हैं, कृपया गाड़ी से दफा हो जाएं.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुंबई लोकल का यह वीडियो @devi_waghela_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘ट्रेन होस्टेस आ गई है, ऑन पब्लिक डिमांड’. अब तक इसे 10.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 5.1 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं.

आप भी देखें वायरल वीडियो

यूजर्स का कमेंट- वीडियो ने दिन बना दिया

मुंबई लोकल का वायरल वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है. यूजर्स ने इस वीडियो को सराहा है. एक ने लिखा- ‘छत्रपति शिवाजी महाराज बोलकर आपने संस्कार दिखाए, शानदार!’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘आपने महाराज कहकर दिल जीत लिया, ताई!’ कुछ यूजर्स ने इन्हें ‘रेल परी’ कहकर सराहा. एक अन्य ने कहा, ‘खुश रहना कोई इनसे सीखे,’ और एक ने कहा, ‘यह आज का सबसे खूबसूरत वीडियो है.’ वीडियो ने न केवल लोगों को हंसी दिलाई, बल्कि किन्नर महिला के आत्मविश्वास और मुस्कान ने सबका दिल भी छुआ.

2025 में कोरोना की चौथी लहर आयेगी? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Look Back 2024: ‘बदो-बदी’ से लेकर ‘चिन टपाक डम-डम’ तक, ये रहे 2024 के सबसे मजेदार मीम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >