TRAI Report: नये ग्राहकों को जोड़ने के मामले में बिहार ने देश के दूसरे टेलीकॉम सर्कल को पीछे छोड़ा

TRAI Report: नवंबर की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो प्रदेशों, बिहार-झारखंड में नवंबर 2024 में 1 लाख 3 हजार 567 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़े हैं.

TRAI Report: ट्राई ने नवंबर 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नये ग्राहकों ���ो जोड़ने के मामले में टॉप पर है. भारती एयरटेल समेत वोडा-आइडिया और पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है.

नवंबर 2024 में बिहार टेलीकम सर्कल में रिलायंस जियो ने रिकाॅर्ड 2.30 लाख से ज्यादा नये ग्राहकों
को जोड़ा है. अक्टूबर 2024 में जियो के पास 4 करोड़ 3 लाख 64 हजार 110 ग्राहक थे, जो नवंबर में बढ़कर 4 करोड़ 5 लाख 94 हजार 269 हो गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते नवंबर महीने में भारती एयरटेल को 15366 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है. अक्टूबर 2024 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 5 लाख 26 हजार 286 ग्राहक थे, जो नवंबर में घटकर 4 करोड़ 5 लाख 10 हजार 920 रह गए हैं.

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्कल में वोडा-आइडिया को भी बीते नवंबर महीने में 39111 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है. अक्टूबर 2024 में वोडा-आइडिया के पास 74 लाख 93 हजार 956 ग्राहक थे, जो नवंबर में घटकर 74 लाख 54 हजार 845 रह गए हैं.

नवंबर 2024 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने भी बिहार सर्कल में 72 हजार 115 मौजूदा ग्राहकों को खोया है. अक्टूबर 2024 में बीएसएनएल के पास 60 लाख 49 हजार 430 ग्राहक थे, जो नवंबर में घटकर 59 लाख 77 हजार 315 रह गए हैं.

नवंबर की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो प्रदेशों, बिहार-झारखंड में नवंबर 2024 में 1 लाख 3 हजार 567 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़े हैं. बावजूद इसके बिहार सर्कल की टेली डेंसिटी देशभर में सबसे कम यानी 56.27 फीसदी बनी हुई है.

बिहार टेलीकॉम सर्कल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है. इसी महीने जियो ने बिहार झारखंड में 5जी रॉल आउट के दो सफल साल पूरे किये हैं. हाई स्पीड डेटा लोगों की बुनियादी जरूरत बन गया है. रिलायंस जियो उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर टेलीकॉम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

120 दिनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >