TRAI New Rule: 1 सितंबर से आपको परेशान नहीं करेंगे फर्जी कॉल और मैसेज, आ रहा नया नियम

TRAI New Rule: फर्जी कॉल और मैसेज से देशभर के टेलीकॉम यूजर्स परेशान हैं. अब इनसे छुटकारा मिल सकता है. ट्राई की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक, 1 सितंबर 2024 से यूजर्स के नंबर पर किसी भी तरह के फर्जी मैसेज और कॉल नहीं आयेंगे.

TRAI New Rule: ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को फर्जी कॉल और मैसेज के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिये हैं. टेलीकॉम रेगुलेटर ने फर्जी कॉल्स और मैसेज पर रोक लगाने के लिए सख्त गाइडलाइंस एक बार फिर जारी की है. ट्राई की ये गाइडलाइंस 1 सितंबर से लागू होने जा रही हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इसके बाद से आपके फोन पर फर्जी कॉल्स और मैसेज आने बंद हो जाएंगे.

ट्राई ने टेलीमार्केटिंग कंपनियों को क्या डेडलाइन दी है?

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल सहित सभी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों को नये निर्देश जारी कर दिए हैं. नये निर्देशों के अनुसार, 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होनेवाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन आधारित डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया है. कमर्शियल मैसेज में हेडर और भेजनेवाले का कोड डीएलटी प्लैटफॉर्म पर रजिस्टर कराना जरूरी होगा.

ट्राई के क्या हैं दिशानिर्देश?

ट्राई ने सभी ऐक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे एपीके, यूआरएल, ओटीटी लिंक या कॉल बैक नंबर वाले मैसेज को आगामी 1 सितंबर से तब तक के लिए ब्लॉक कर दें, जब तक कि भेजनेवाले व्हाइटलिस्टेड न हों. मैसेज की ट्रेसेबिलिटी के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को ट्राई ने नये दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि 1 सितंबर 2024 से अगर कोई भी मैसेज टेलीमार्केटर चेन से मैच नहीं करेगा, तो उसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, प्रमोशनल कंटेंट के टेम्पलेट के गलत इस्तेमाल पर सख्ती बरती जाएगी और टेलीमार्केटर का एक महीने का सब्सक्रिप्शन रद्द कर दिया जाएगा. ऐसी गलती बार-बार करनेवाले टेलीमार्केटर को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है.

TRAI Action on Spam Calls: फर्जी कॉल करने पर ब्लैकलिस्ट होगा नंबर, सरकार ला रही कड़ा नियम

TRAI New Rule: मोबाइल यूजर्स के लिए काम की खबर, 24 घंटे में नहीं आया नेटवर्क तो कंपनियां देंगी मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >