Split AC से टपक रहा पानी? इन आसान तरीकों से खुद से करें ठीक, बच जाएंगे पैसे

Tips and Tricks: अगर आपके एसी से भी पानी टपक रहा है तो अब आपको मैकेनिक को पैसे देने की जरूरत नहीं है. कुछ तरीकों को अपनाकर आप खुद से ही एसी की इस समस्या को ठीक कर सकते हैं. इसके लिए न तो आपको औजार की जरूरत पड़ेगी और न ही स्किल्स की. आप आराम से खुद से मिनटों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

Tips and Tricks: Split AC की ठंडी-ठंडी हवा इस भीषण गर्मी में राहत देने का काम करती है. लेकिन इस राहत के बीच अगर Split AC से पानी टपकने लगे तो फिर अलग ही सिरदर्द हो जाता है. आमतौर पर मौसम में नमी हो जाने के कारण Split AC से पानी टपकना शुरू हो जाता है. ऐसे में इसे ठीक करने के लिए सीधे लोग घर पर मैकेनिक बुला लेते हैं और पैसे बर्बाद कर देते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आपका एसी भी ठीक हो जाएगा. दरअसल, Split AC में कुछ गड़बड़ी होने के कारण उसमें से पानी लीक होने लगता है. जिसे आप खुद से ठीक कर सकते हैं. और तो और इसके लिए आपको किसी भी औजार की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में.

किराए के मकान में एसी लगवाना मुश्किल? Portable AC है बेहतरीन विकल्प, जानिए फायदे

ड्रेनेज पाइप की सफाई करें

Split AC से पानी बाहर निकालने के लिए उसमें ड्रेनेज पाइप लगाया जाता है. ऐसे में लंबे समय तक पाइप की सफाई नहीं होने पर धूल-मिट्टी और कचरा पाइप के अंदर जम जाता है और जिस कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता है. जिसके चलते पानी Split AC से लीक होने लगता है. ऐसे में जब भी आपका एसी लीक हो तो आप पहले उसके ड्रेनेज पाइप को चेक कर लें. अगर पाइप कचरे के कारण ब्लॉक हो गया है तो फिर उसे साफ कर लें. अगर पाइप ज्यादा पुराना हो गया है तो आप उसे बदल कर नया भी लगा सकते हैं.

एयर फिल्टर की सफाई

AC के अंदर मौजूद एयर फिल्टर भी जब ज्यादा गंदा हो जाता है तो वह ठंडी हवा के फ्लो को रोक देता है. जिसके कारण एसी के अंदर बर्फ जमने लगती है औ जब वह बर्फ पिघलती है तो पानी एसी से टपकने लगता है. इसे ठीक करने के लिए बस आपको एयर फिल्टर को निकाल कर पानी से साफ करना है. साफ होने के बाद ना तो बर्फ जमेगी और ना ही पानी टपकेगा.

एसी को दीवार से झुका कर फिट कराएं

अक्सर लोग एसी को घर में लगवाते दौरान उसकी फिटिंग पर ध्यान नहीं देते. जिस वजह से भी एसी से पानी निकलने लगता है. ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हमेशा एसी की फिटिंग सही तरीके से करवाएं. एसी की फिटिंग अगर दीवार से हल्की पीछे की ओर हो तो एसी से पानी नहीं टपकेगा.

कम टेंपरेचर पर एसी चलाने से बचें

कम टेंपरेचर (16 से 18 डिग्री) पर एसी चलाने से उसके अंदर बर्फ जमने लगती है. जो बाद में पिघलती है और फिर पानी एसी से टपकने लगता है. ऐसे में एसी को कम टेंपरेचर पर ज्यादा न चलाएं. 24 से 26 डिग्री पर एसी चलाने से एसी से पानी नहीं टपकता और रूम भी ठंडा रहता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >