Tinder Bumble Date Scam: खाया-पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना

Tinder Bumble Date Scam: फोन में टिंडर, बंबल जैसे डेटिंग ऐप्स कॉमन हैं. कई लोग यहां पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो कुछ कैजुअल डेट के लिए इन प्लैटफॉर्म्स की जरूरत है. लेकिन डेटिंग और मीटअप के बहाने इन ऐप्स के जरिये बड़ा स्कैम चेन चलाया जा रहा है.

Tinder Bumble Date Scam: युवाओं में डेटिंग ऐप का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. लोगों के फोन में टिंडर, बंबल समेत कई एप्लीकेशन इंस्टॉल हैं. कई लोग यहां पार्टनर ढूंढ रहे, तो बहुतों को कैजुअल डेट के लिए इन एप्लीकेशंस की जरूरत है. लेकिन आप जान कर चौंक जाएंगे कि डेटिंग और मीटअप की आड़ में इन ऐप्स के जरिए बड़ा स्कैम चेन चलाया जा रहा है, जिसके बारे में लोग अवगत नहीं हैं. मेट्रो शहरों के कुछ मॉल्स इस स्कैम का नया अड्डा बनकर उभरे हैं. मॉल में स्थित बार और रेस्टोरेंट्स द्वारा यह स्कैम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. आसपास के मेकअप स्टूडियो में काम करने वाली लड़कियों को रास्ता बनाकर रोज लाखों का फ्रॉड किया जा रहा है.

Tinder Bumble Date Scam: 4 हजार का वोडका शॉट और 40 हजार का रेस्टोरेंट बिल

डेटिंग ऐप्स के फ्रॉड वाले कई तरह के मामले देखने के बाद इस पैटर्न का पता चला है कि पहले लड़कियों द्वारा डेटिंग साइट पर प्रोफाइल बनायी जा रही है, और वहां से युवाओं को रिक्वेस्ट भेजी जा रही है. डेटिंग साइट्स की टर्मिनोलॉजी में मैच होने के बाद चैटिंग की जा रही है, ऑडियो और फोटो शेयर हो रहा है. इसके बाद लड़कियों के पसंद के ही स्थान पर मिलने की बात होती है और इसमें पहले से तय किये गए मॉल, बार और रेस्टोरेंट होते हैं. यहां आते ही लड़कियां ऑर्डर करना शुरू करती हैं, जिसमें एल्कोहल, नॉन वेज और वेज फूड ऐंड ड्रिंक्स, हुक्का इत्यादि शामिल हैं. थोड़े समय के बाद ही एक बिल आता है, जो एक कच्चा बिल होता है जिसमें GST इत्यादि की कोई चर्चा नहीं है. यह बिल 20 हजार से 60 हजार रुपये तक का होता है. जाहिर है, इंतना लंबा-चौड़ा बिल देखकर किसी को भी हैरानी होगी. इस बिल का पेमेंट करने में आनाकानी करने पर 4-5 बाउंसर्स तैयार रहते हैं. साथ ही, लड़की द्वारा भी पुलिस में शिकायत कराने की बात की जाती है. ऐसी स्थिति में साथ गए व्यक्ति के लिए यह बड़ा भुगतान करना आवश्यक हो जाता है.

Tinder Bumble Date Scam: पैसों का नुकसान, अपमान अलग से

हनी ट्रैप या फाइनेंशियल फ्रॉड की बात करें, तो इसका एक गहरा प्रभाव पड़ा है. हमारे एक्सपर्ट साइबर लॉयर अंकित देव अर्पण बताते हैं कि बीते दिनों मेरठ के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने हनी ट्रैप के कारण आत्महत्या कर ली थी. Bumble फ्रॉड में पड़ कर ही शाहदरा के रहने वाले एक 29 वर्षीय युवक को अपने माता के गहने बेचने पड़े और सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. प्रीत विहार के एक युवक को अपनी बाइक और अपना फोन दोनों ही रेस्टोरेंट में जमा करना पड़ा और वहां के बाउंसर से बच कर भागना पड़ा. इसके अतिरिक कई युवा लगातार इस फ्रॉड में पड़ कर आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि साइबर अपराधों के प्रचार-प्रसार पर इतना खर्च होने के बाद भी ऐसे मामले बढ़ रहे हैं, और पुलिस भी इन मामलों पर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है. ऐसे में सजगता जरूरी है.

Cyber ​​Fraud Alert: टेलीग्राम पर इनवेस्टमेंट से ऑनलाइन डिटेन्शन तक, खाते से कैसे खाली हो रही गाढ़ी कमाई? कैसे बचें इससे और कहां करें शिकायत?

ALERT: ‘आपका फोन 2 दिन में बंद हो जाएगा’, ऐसा कॉल या मैसेज आपको भी आये तो हो जाएं सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >