Google CEO सुंदर पिचाई TIME100 में शामिल

TIME100 2026 लिस्ट में Google CEO सुंदर पिचाई का नाम एक बार फिर शामिल हुआ है, जो टेक्नोलॉजी और AI में उनके बढ़ते प्रभाव को दिखाता है. पिचाई के साथ-साथ भारत से रणबीर कपूर और विकास खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.

दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने साल 2026 की अपनी TIME100 Most Influential People लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में इस बार टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और कुकिंग जैसे तीन अलग-अलग फील्ड से भारतीय मूल के तीन नाम शामिल हुए हैं. ये वो लोग हैं जो सिर्फ अपने-अपने फील्ड में सक्सेसफुल नहीं हैं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड सेट कर रहे हैं.

भारत के तीन सितारे, तीन अलग फील्ड

इस साल भारत से तीन नाम खास तौर पर उभरकर सामने आए हैं. इसमें सुंदर पिचाई टेक्नोलॉजी में, रणबीर कपूर एंटरटेनमेंट में और विकास खन्ना कुकिंग और कल्चर में भारत को रिप्रेजेंट कर रहे हैं.

टेक्नोलॉजी और AI में बड़े नाम

टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस बार भी कई बड़े इनोवेटर्स का दबदबा देखने को मिला. इन इनोवेटर्स में से सुंदर पिचाई का नाम कौन नहीं जानता. एक बड़ी ग्लोबल टेक कंपनी के सीईओ के तौर पर वे AI और डिजिटल दुनिया को नई दिशा दे रहे हैं. उनकी सोच और फैसले सीधे दुनिया के करोड़ों लोगों को प्रभावित करते हैं.

इस लिस्ट में सुंदर पिचाई के साथ-साथ YouTube CEO नील मोहन, SpaceX की ग्विन शॉटवेल और Anthropic के डारियो और डेनिएला अमोडेई जैसे नाम भी शामिल हैं.

एंटरटेनमेंट स्टार्स

बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में जगह मिली है. उनकी एक्टिंग सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहती, बल्कि लोगों के दिलों पर असर डालती है. उनके बारे में आयुष्मान खुराना ने लिखा है, कि रणबीर अपने काम से खुद एक विरासत बनाते हैं, न कि उसके पीछे भागते हैं.

इसके अलावा ज़ोई सलदाना, बेन स्टिलर, डकोटा जॉनसन और कई अन्य हॉलीवुड सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

आर्ट्स और कल्चर कैटेगरी

कुकिंग की दुनिया में विकास खन्ना ने भारत का नाम रोशन किया है. एक शेफ और रेस्टोरेंट ओनर के तौर पर वे भारतीय खाने को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिला रहे हैं. उन्हें आर्ट्स और कल्चर कैटेगरी में शामिल किया गया है.

ग्लोबल इम्पैक्ट

लिस्ट में शामिल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना का नाम यह दिखाता है, कि भारतीय मूल के लोगों का प्रभाव अब कई अलग-अलग क्षेत्रों में फैला हुआ है. सिलिकॉन वैली के बोर्डरूम से लेकर ग्लोबल सिनेमा और इंटरनेशनल कुकिंग प्लेटफॉर्म तक, उनका काम दुनिया की सोच और ट्रेंड्स को प्रभावित कर रहा है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT के आने पर क्या था सुंदर पिचाई का पहला रिएक्शन? साढ़े तीन साल बाद सामने आयी यह बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >