HMD से अलग होकर Nokia की नयी शुरुआत, पार्टनरशिप की तलाश तेज, क्या लौटेंगे अच्छे दिन? | The Rise and Fall of Nokia

The Rise and Fall of Nokia: नोकिया ने मोबाइल फोन निर्माताओं को स्मार्टफोन निर्माण के लिए Reddit पर बड़े पार्टनरशिप का इनवाइट दिया है. क्या यह ब्रांड फिर से बाजार में अपनी पहचान बना पाएगा?

The Rise and Fall of Nokia: नोकिया (Nokia) के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट के माध्यम से बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स को स्मार्टफोन बनाने के लिए पार्टनरशिप की इनवाइट दी है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब HMD Global के साथ Nokia की 10 साल की लाइसेंसिंग डील 2026 में समाप्त होने वाली है. गौरतलब है कि HMD Global ने 2016 में Microsoft से Nokia की मोबाइल डिवीजन खरीदी थी और तब से Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बाजार में ला रहा है. हालांकि, 2024 से HMD ने अपने खुद के ब्रांड नाम से स्मार्टफोन लॉन्च करना शुरू कर दिया है, जिससे Nokia ब्रांड अब केवल फीचर फोन्स तक सीमित रह गया है.

Nokia का पेपर मिल से मोबाइल फोन किंग बनने का सफर

Nokia की शुरुआत 1865 में एक पेपर मिल के रूप में हुई थी.

समय के साथ कंपनी ने टेलीकॉम क्षेत्र में कदम रखा और 1984 में अपना पहला मोबाइल फोन Mobira Cityman लॉन्च किया.

1998 तक Nokia दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका था.

लेकिन 2007 में Apple के iPhone लॉन्च के साथ ही Nokia की गिरावट शुरू हो गई.

कंपनी ने Symbian OS पर भरोसा बनाए रखा, जबकि बाजार Android और iOS की ओर बढ़ रहा था.

इसके बाद Microsoft के साथ Windows Phone पार्टनरशिप भी असफल रही और 2013 में Nokia ने अपनी मोबाइल डिवीजन Microsoft को बेच दी.

2016 में HMD Global ने Nokia ब्रांड को पुनर्जीवित करने की कोशिश की.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या फिर चमकेगी Nokia?

आज भी Nokia के पास मजबूत 5G और वायरलेस टेक्नोलॉजी पेटेंट्स हैं, जिनके आधार पर कंपनी ने Samsung, Apple और Huawei जैसे ब्रांड्स को लाइसेंसिंग डील्स दी हैं. Nokia की मुख्य आय अब टेलीकॉम नेटवर्क और पेटेंट्स से आती है, लेकिन स्मार्टफोन ब्रांडिंग की वापसी की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं.Reddit पर दिया गया पार्टनरशिप का आमंत्रण इस बात का संकेत है कि Nokia स्मार्टफोन बाजार में फिर से कदम रखने की योजना बना रहा है.

नोकिया का फोन अब मिलता है या नहीं?

EXPLAINER: पिनकोड से कितना अलग है इंडिया पोस्ट का नया एड्रेसिंग सिस्टम डिजीपिन?

Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

फहाद फासिल के बहाने ट्रेंड में आया डिजिटल डिटॉक्स, क्या स्मार्ट जमाने में फीचर फोन अपनाना प्रैक्टिकल है?

भारत का पहला कैमरे वाला फोन कौन सा था? जितनी कीमत में हुआ था लॉन्च आज उतने में एक iPhone आ जाए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >