अगर आप Realme की Realme 16 Series खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपकी जेब पर पहले से ज्यादा असर पड़ सकता है. कंपनी ने एक बार फिर अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ती मेमोरी चिप और कंपोनेंट कॉस्ट के बीच Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे हो गए हैं. खासकर प्रो प्लस मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत अब 50 हजार से भी ज्यादा हो गई है. खास बात यह है कि सिर्फ Realme ही नहीं, बल्कि कई दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां भी लगातार अपने डिवाइसेज के दाम बढ़ा रही हैं.
Realme 16 की नई कीमत
- कीमत बढ़ने के बाद अब Realme 16 का बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी.
- मॉडल के दूसरे 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 36,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 33,999 रुपये में उपलब्ध था.
- इसके अलावा, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 36,999 रुपये थी.
Realme 16 Pro हुआ महंगा
- Realme 16 Pro की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. अब इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी.
- मॉडल के दूसरे 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है, जो पहले 33,999 रुपये थी.
- इसके अलावा, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 42,999 रुपये में मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 36,999 रुपये थी.
Realme 16 Pro+ 5G की भी बढ़ी कीमत
- Realme 16 Pro+ 5G का 8GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 48,999 रुपये में उपलब्ध होगा. पहले इसकी कीमत 41,999 रुपये थी.
- दूसरे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 52,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय यह 44,999 रुपये में पेश किया गया था.
- इस तरह Realme 16 सीरीज के सभी मॉडल्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे हो गए हैं.
7000 रुपये तक महंगे हुए प्रो वेरिएंट्स
नई कीमतों के बाद Realme 16 सीरीज अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी महंगी हो चुकी है. Realme 16 की कीमत में करीब 4,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ अब क्रमशः 6,000 रुपये और 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Realme 16T के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
