देश में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 1.2 अरब के पार, नये ग्राहक जोड़ने में जियो सबसे आगे

Telecom Subscribers In India : दूरसंचार नियामक ट्राई की नयी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या दूसरी बार 1.2 अरब के पार पहुंच गई है. इससे पहले, मई 2017 में कुल ग्राहक आधार 1.2 अरब का आंकड़ा पार कर गया था. नये ग्राहकों की संख्या और कुल ग्राहक आधार दोनों ही मामलों में रिलायंस जियो सबसे आगे है.

Telecom Subscribers In India : देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या दूसरी बार 1.2 अरब के पार पहुंच गई है. नये ग्राहकों की संख्या और कुल ग्राहक आधार दोनों ही मामलों में रिलायंस जियो सबसे आगे है. दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मासिक ग्राहक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों का आधार अप्रैल के अंत में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 120.12 करोड़ हो गया. यह संख्या मार्च, 2024 में 119.92 करोड़ थी.

इससे पहले मई, 2017 में कुल ग्राहक आधार 1.2 अरब का आंकड़ा पार कर गया था. कुल ग्राहक आधार में मोबाइल फोन ग्राहकों का दबदबा बना हुआ है. इनकी संख्या अप्रैल माह में 116.54 करोड़ रही.

279 में डेढ़ महीना Unlimited Calling, Data दे रही Airtel

JIO के इस रिचार्ज प्लान में मिलते हैं 3 महीनों के लिए कई फायदे

UPI के इन यूजर्स को देना पड़ सकता है एक्स्ट्रा चार्ज, ये है वजह

रिलायंस जियो ने इस अवधि में 26.8 लाख नये ग्राहक जोड़कर मोबाइल फोन सेवा खंड में बढ़त हासिल की. इसके साथ जियो का कुल ग्राहक आधार 47.24 करोड़ हो गया.

इसके बाद भारती एयरटेल ने 7.52 लाख ग्राहक जोड़े, जिससे अप्रैल तक इसका ग्राहक आधार बढ़कर 26.75 लाख हो गया.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल को 12.3 लाख और वोडाफोन आइडिया को 7.35 लाख ग्राहकों का भारी नुकसान होने से मोबाइल सेवा खंड की रफ्तार सुस्त पड़ गई.

अप्रैल में एमटीएनएल के 3,702 और रिलायंस कम्युनिकेशंस के 29 वायरलेस ग्राहक कम हुए. अप्रैल में ‘फिक्स्ड लाइन’ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 3.42 करोड़ हो गई, जो मार्च में 3.37 करोड़ थी.

WhatsApp लाया गजब का फीचर, यह बचाएगा आपका डेटा

इस ट्रिक से वंदे भारत से भी तेज चलने लगेगा Chrome Browser

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >