Tecno Spark 50 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा Pixel जैसा कैमरा लुक

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड और स्मार्ट फीचर्स वाला किफायती 5G फोन तलाश रहे हैं, तो Tecno Spark 50 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. आज कंपनी ने इस मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.

Tecno ने बजट 5G सेगमेंट में अपना नया मॉडल Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग औरयूनिक Pixel-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है. कंपनी ने इस बार सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि मजबूती और डेली यूज को भी खास ध्यान में रखा है. ऐसे में यह स्मार्टफोन किफायती 5G सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

कीमत और उपलब्धता

Tecno Spark 50 5G को कंपनी ने सिर्फ 2 वेरिएंट्स में ही लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB + 128GB: ₹16,999
  • 6GB + 128GB: ₹18,999

यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके साथ 8 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

Tecno Spark 50 5G का डिजाइन

Tecno Spark 50 5G में में Pixel-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम से बना है. फोन का बाकी हिस्सा पॉलीकार्बोनेट का है, लेकिन इसे 1.5 मीटर तक गिरने से बचाने के लिए मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस दिया गया है. साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है.

Tecno Spark 50 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में फोटोग्राफी के लिए, 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें WhatsApp Assistant, AI Writing Assistant और AI Eraser 2.0 जैसे AI फीचर्स मिलेंगे.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है.

बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Redmi 15A 5G लॉन्च, जानिए 6300mAh बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >