8,000mAh बैटरी के साथ आया Tecno का नया फोन, बैक पैनल पर मिलेगा यूनिक Alive Matrix Display

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बैटरी बैकअप, गेमिंग और यूनिक डिजाइन तीनों में दमदार हो, तो Tecno Pova 8 एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नोटिफिकेशन को अलग अंदाज में दिखाने वाला खास रियर पैनल दिया गया है.

Tecno ने भारत में अपना नया Pova 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल आए Pova 7 का अपग्रेडेड वर्जन है. फोन तीन शानदार रंगों और दो RAM-स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी सबसे खास बात पीछे दिया गया कस्टमाइजेबल Alive Matrix Display है. यह अलग-अलग ऐप्स के नोटिफिकेशन को स्टाइलिश तरीके से दिखाता है. फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

Tecno Pova 8 की कीमत

Tecno Pova 8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, ज्यादा रैम चाहने वाले कस्टमर्स के लिए इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे 16 Bit White, Plasma Orange और Terminal Green जैसे रंगों में पेश किया है. अच्छी बात यह है कि इस स्मार्टफोन को घर बैठे आसानी से Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा.

Tecno Pova 8 के फीचर्स

  • Tecno Pova 8 में कंपनी का नया HiOS 16 इंटरफेस मिलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है.
  • फोन में 6.76 इंच की बड़ी फुल-HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 950 निट्स तक जाती है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो Tecno Pova 8 में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Mali-G610 MC2 GPU मिलता है. 
  • फोन 6GB और 8GB LPDDR5x रैम के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा, बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए इसमें G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी दिए गए हैं.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है.
  • इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है. यानी यह रोजमर्रा के झटकों, धूल और पानी की हल्की छींटों को आसानी से झेल सकता है.
  • गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें 14,689 वर्ग मिमी का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है. 
  • इसके रियर पैनल पर मौजूद Alive Matrix Display अलग-अलग नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज्ड अलर्ट दिखाता है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है.
  • बैटरी की बात करें तो Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 3 दिन तक बैटरी चलने वाला रियलमी का नया फोन हुआ लॉन्च, खरीदते वक्त मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >