कई बार हम Instagram सिर्फ रील्स देखने या मैसेज पढ़ने के लिए ओपन करते हैं, लेकिन सामने वाले को पता चल जाता है कि हम ऑनलाइन हैं. ऐसे में न चाहते हुए भी सामने को रिप्लाई देना पड़ जाता है. हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम यूज करते समय आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी किसी को दिखाई न दे, तो इसका भी अच्छा जुगाड़ है. इसके लिए बस आपको एक फीचर को ऑफ करना है और बस फिर आप जितनी मर्जी चाहे उतना ऑनलाइन रहिए और सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसे कैसे कर सकते हैं ऑफ.
कौन सा है इंस्टाग्राम का फीचर?
Instagram पर जब आप ऑनलाइन होते हैं, तो आपकी प्रोफाइल के पास एक ग्रीन डॉट दिखाई देता है. इसे Active Status फीचर कहा जाता है. इस फीचर की मदद से आपके दोस्त या फॉलोअर्स देख सकते हैं, कि आप इस समय ऐप पर एक्टिव हैं या आखिरी बार कब ऑनलाइन थे. अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान स्टेप्स में इस Active Status फीचर को बंद कर सकते हैं.
Active Status बंद करना क्यों फायदेमंद है?
Instagram में Active Status डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है. ऐसे में अगर आप इसे बंद कर देते हैं, तो-
- कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं,
- आपकी Last Active जानकारी भी दिखाई नहीं देगी,
- आपको किसी को भी रिप्लाई देने का प्रेशर नहीं होगा,
हालांकि, जब आप Active Status बंद करते हैं, तो आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपके दोस्त या कोई और ऑनलाइन हैं या नहीं.
कैसे ऑफ करें Active Status?
Android फोन में इसे बंद करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें.
- अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करके प्रोफाइल पेज पर जाएं.
- ऊपर राइट साइड ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेनू पर क्लिक करें.
- अब Settings and Activity में जाएं.
- यहां Messages and story replies ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- फिर Show Activity Status पर टैप करें.
- अब टॉगल को ऑफ कर दें.
iPhone में Active Status ऑफ करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें:
- Instagram ऐप ओपन करें.
- अपनी प्रोफाइल में जाएं.
- ऊपर दिए गए तीन लाइन मेनू पर टैप करें.
- Settings and Activity पर जाएं.
- Messages and story replies सेलेक्ट करें.
- Show Activity Status पर टैप करें.
- टॉगल को बंद कर दें.
Instagram Web पर ऑफ करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें:
- अपने ब्राउजर में instagram.com ओपन करें और लॉगिन करें.
- मेनू में More ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब Settings खोलें.
- Messages and story replies में जाएं.
- Show Activity Status ऑप्शन पर क्लिक करें.
- टॉगल को ऑफ कर दें.
इसके बाद कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि आप Instagram पर कब ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे.
यह भी पढ़ें: नया iPhone खरीदा? तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स, फायदे में रहेंगे
