स्मार्टफोन से मिनटों में करें LPG e-KYC, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अब LPG e-KYC करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. सिर्फ दो मोबाइल ऐप और Aadhaar फेस स्कैन की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. यहां जानिए पूरा प्रोसेस.

अगर आप LPG गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए e-KYC पूरा करना अब जरूरी हो गया है. इससे आपका कनेक्शन चालू रहेगा और सब्सिडी भी मिलती रहेगी. पहले इस प्रोसेस के लिए गैस एजेंसी जाना पड़ता था और डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते थे, जिससे काफी समय लगता था. लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो गया है. आधार वेरिफिकेशन और फेस स्कैन के जरिए (Aadhaar Face Authentication आप अपने स्मार्टफोन से ही घर बैठे LPG e-KYC पूरा कर सकते हैं.

घर बैठे LPG e-KYC करने का आसान तरीका

LPG e-KYC करने के लिए आपको पहले अपने मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करने हैं और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं.

सबसे पहले ये 2 ऐप डाउनलोड करें:

  • OMC App (Indane / Bharat Gas / HP Gas)
  • Aadhaar FaceRD App (फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए)

ये दोनों ऐप Android और iOS पर उपलब्ध हैं.

डाउनलोड करने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • OMC (Indane, HP, Bharat Gas) ऐप खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर और कंज्यूमर ID से लॉगिन करें.
  • ऐप में LPG e-KYC या Aadhaar Verification ऑप्शन चुनें.
  • अपना आधार नंबर डालकर वेरिफाई करें.
  • अब Face Authentication शुरू होगा, कैमरे के सामने चेहरा रखें.
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको SMS या ऐप में कन्फर्मेशन मिल जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

e-KYC शुरू करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें:

  • आपका LPG कनेक्शन Aadhaar से लिंक होना चाहिए.
  • मोबाइल में इंटरनेट सही से चल रहा हो.
  • फोन का कैमरा साफ और ठीक काम कर रहा हो.
  • आपके पास Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर हो.
  • चेहरे को स्कैन करते समय अच्छी रोशनी हो.
  • फोटो लेते समय चश्मा न पहनें.

यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >