भारत में हर हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें बढ़िया फीचर्स से लेकर दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में इस हफ्ते 19 से 24 अप्रैल के बीच भी तीन स्मार्टफोन्स ने भारत में एंट्री मारी, जिनमें दो बजट और एक बजट फ्लैगशिप मॉडल है. लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Poco, Tecno और Motorola शामिल हैं. आइए डालते हैं एक नजर इनके फीचर्स और कीमत पर.
TECNO POP X 5G
कीमत: ₹15,999 से शुरू
- 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 560 निट्स ब्राइटनेस
- 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश,
- 8MP फ्रंट कैमरा
- ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU
- Android 16 पर बेस्ड HiOS 16
- 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
POCO C81
कीमत: ₹10,999
- 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस
- 13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
- 8MP का फ्रंट कैमरा
- Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
- Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
- 6300mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
POCO C81x
कीमत: ₹10,499
- 6.88 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस
- 13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
- 8MP का फ्रंट कैमरा
- Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
- Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2
- 5200mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Motorola Edge 70 Pro
कीमत: शुरुआती कीमत 38,999 रुपये
- 6.8-इंच Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- OIS सपोर्ट के साथ 50MP + 50MP रियर कैमरा, 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
- 50MP का फ्रंट कैमरा
- MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट
- Android 16 पर बेस्ड Hello UI
- 6500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
यह भी पढ़ें: ₹8999 से ₹70000 तक, अप्रैल में लॉन्च हुए शानदार स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट
