Shubhanshu Shukla ने अंतरिक्ष में भारत के लिए किये ये खास एक्सपेरिमेंट्स, दुनिया ने देखा हिंदुस्तानी टैलेंट

Shubhanshu Shukla Earth Return News ISS Axiom 4 Mission Experiments: भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना मिशन पूरा कर वापस लौट आये हैं. मंगलवार को दोपहर तीन बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा. शुभांशु ने अंतरिक्ष में भारत के लिए खास वैज्ञानिक प्रयोग किये और दुनिया को हिंदुस्तानी टैलेंट दिखाया.

Shubhanshu Shukla Earth Return News ISS Axiom 4 Mission Experiments: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजे भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा का समापन हो गया. वह आईएसएस से अपना मिशन पूरा कर वापस लौट आये हैं. शुभांशु कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से उतरे. यह वापसी, यानी वायुमंडल में पुनः प्रवेश, अंतरिक्ष उड़ान का सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हिस्सा रही. अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही शुभांशु के माता-पिता भावुक हो गए. वहीं, देशवासियों में खुशी की लहर दौड़गई. पीएम मोदी ने भी भारत के इस लाल की उपलब्धि पर बधाई दी है. Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission Experiments

भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन किया है. Axiom Space द्वारा संचालित प्राइवेट अंतरिक्ष मिशन Axiom 4 के तहत, शुभांशु ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर ऐसे वैज्ञानिक प्रयोग किये, जो खासतौर पर भारत को ध्यान में रखकर डिजाइन किये गए थे. यह मिशन सिर्फ एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक वैज्ञानिक पहचान का प्रतीक बन गया है.

Shubhanshu Shukla Earth Return News ISS Axiom 4 Mission / X@SpaceX

Axiom 4 मिशन क्या है?

Axiom 4 मिशन एक प्राइवेट स्पेस फ्लाइट है, जिसे Axiom Space ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से लॉन्चकिया. इसमें दुनिया भर से चुने गए कुछ बेहतरीन वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स को शामिल किया गया, जिनका उद्देश्य माइक्रोग्रैविटी वातावरण में प्रयोग करना और भविष्य के स्पेस मिशनों के लिए डेटा इकट्ठा करना था. इस मिशन की खास बात यह रही कि इसमें भारत के वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला ने भी हिस्सा लिया.

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला का योगदान

शुभांशु ने ISS पर रहकर भारत-विशिष्ट साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स को अंजाम दिया. उन्होंने उन विषयों पर काम किया, जो भारत के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.ISS पर शुभांशु शुक्ला ने 6 खास प्रयोग किये-

1. खाने योग्य सूक्ष्म शैवाल पर स्पेस का असर

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में यह जानने की कोशिश की कि सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (Microgravity) में खाने योग्य सूक्ष्म शैवाल कैसे विकसित होते हैं. ये शैवाल भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक पोषण स्रोत बन सकते हैं. इस प्रयोग को भारत के ICGEB (International Centre for Genetic Engineering & Biotechnology) और NIPGR (National Institute of Plant Genome Research) ने तैयार किया है.

2. मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण

एक अनोखे प्रयास में शुभांशु ने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग के बीज अंकुरित करने का प्रयोग किया. इसका उद्देश्य यह जानना था कि क्या अंतरिक्ष में पौधे उगाये जा सकते हैं, जो लंबे समय के मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को पोषण दे सकें. इन बीजों को कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ और IIT धारवाड़ ने विकसित किया है.

3. स्क्रीनटाइम प्रयोग – स्पेस में स्क्रीन से संपर्क

शुभांशु ने स्पेस में यह देखा कि मानव और कंप्यूटर स्क्रीन के बीच इंटरफेस माइक्रोग्रैविटी में कैसे काम करता है. यह भविष्य के गगनयान मिशन के लिए काफी अहम साबित हो सकता है क्योंकि इससे अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण और स्क्रीन-आधारित कंट्रोल सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है.

4. मांसपेशियों और हड्डियों पर स्पेस का प्रभाव

अंतरिक्ष में मांसपेशियां कैसे कमजोर होती हैं, हड्डियों पर क्या असर पड़ता है – यह जानने के लिए शुभांशु ने मायोजेनसिस विषय पर प्रयोग किया. इस अध्ययन का मकसद था यह समझना कि स्पेस मिशन के दौरान इंसान के शरीर की ताकत को कैसे सुरक्षित रखा जाए.

5. सायनोबैक्टीरिया द्वारा ऑक्सीजन उत्पादन

शुक्ला ने ऐसे सायनोबैक्टीरिया पर प्रयोग किया जो स्पेस में ऑक्सीजन बना सकते हैं और कार्बन-नाइट्रोजन चक्र को बनाये रख सकते हैं. अगर यह तकनीक भविष्य में सफल होती है, तो लंबे अंतरिक्ष मिशनों में सांस लेने की समस्या हल हो सकती है.

6. ब्रेन-टू-कंप्यूटर इंटरफेस

क्या हमारा दिमाग सीधे कंप्यूटर से बात कर सकता है? इस रोमांचक सवाल का जवाब ढूंढने के लिए शुभांशु ने एक ब्रेन-टू-कंप्यूटर इंटरफेस पर प्रयोग किया. यह पहला मौका था, जब किसी ने स्पेस में डीप फोकस स्टेट के दौरान न्यूरो-सिग्नल्स को कंप्यूटर से जोड़ने की कोशिश की. इस तकनीक को पोलिश न्यूरोटेक्नोलॉजी टीम ने विकसित किया है.

7. वॉटर बबल्स: जीरो ग्रेविटी में भौतिकी का खेल

शुभांशु ने “वॉटर बबल्स” बनाकर यह दिखाया कि शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) में पानी किस तरह व्यवहार करता है. इस प्रयोग के बाद उन्होंने मजाक में कहा, “मैं यहां वॉटर बेंडर बन गया हूं.” इस प्रयोग ने साबित कर दिया कि स्पेस में क्लासिकल फिजिक्स के नियम भी बदल जाते हैं.

Shubhanshu Shukla ISS Axiom 4 Mission: भारत के लिए क्या मायने रखता है यह मिशन?

Axiom 4 मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करना सिर्फ एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि रणनीतिक तौर पर भी बेहद अहम है. भारत अब दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है, जो स्पेस रिसर्च में निजी भागीदारी के साथ नये आयाम छू रहे हैं. शुभांशु का यह योगदान देश के युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा है, और यह दिखाता है कि भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं.

Shubhanshu Shukla Earth Return News: सोशल मीडिया पर गर्व की लहर

शुभांशु के अंतरिक्ष मिशन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया. ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग कह रहे हैं कि “यह भारत के लिए गर्व का पल है”, तो कोई लिख रहा है, “ऐसे वैज्ञानिक देश की असली संपत्ति हैं.”

Shubhanshu Shukla News भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि

Axiom 4 मिशन में शुभांशु शुक्ला की भागीदारी सिर्फ एक वैज्ञानिक मिशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है. इससे यह संदेश जाता है कि भारत अब अंतरिक्ष मिशनों का सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि एक सक्रिय और अग्रणी खिलाड़ी बन चुका है. आने वाले वर्षों में जब भारत चंद्रमा, मंगल या उससे आगे की यात्राएं करेगा, तब इस तरह के मिशन उसकी नींव बनेंगे.

Shubhanshu Shukla Return Video: अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट आया भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला, देखें

IRCTC, SBI और PAN के नाम से अब आनेवाले फर्जी मैसेज नहीं करेंगे गुमराह, हो गया तगड़ा इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >