Semicon India 2024: अश्विनी वैष्णव ने बताया- कब लागू होगी नयी सेमीकंडक्टर पॉलिसी, इस राज्य के लिए भी गुड न्यूज

Ashwini Vaishnav In Semicon India 2024: केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम अब उस चरण में हैं जहां सेमीकॉन प्रोजेक्ट के पहले चरण को पूरा कर लिया गया है, और अब हम सेमीकॉन 2.0 पर काम कर रहे हैं, जो सेमीकॉन 1.0 का नया और उन्नत रूप होगा. नये प्रोजेक्ट को लागू करने में हमें तीन से चार महीने का समय लगेगा.

Semicon India 2024: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सरकार ने सेमीकंडक्टर नीति के दूसरे चरण सेमीकॉन 2.0 पर काम करना शुरू कर दिया है और इसके अगले तीन-चार महीनों में लागू होने की उम्मीद है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के तीन-चार राज्यों ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक सेमीकंडक्टर संयंत्र उत्तर प्रदेश में भी लगाया जाएगा.

वैष्णव ने कहा, हम अब उस चरण में हैं जब सेमीकॉन परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है. अब हम सेमीकॉन 2.0 तैयार कर रहे हैं, जो सेमीकॉन 1.0 का ही विस्तारित रूप होगा. नयी योजना को लागू करने में हमें तीन-चार महीने लगेंगे.

आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित सेमीकॉन-2024 समिट में हिस्सा लिया. उन्होंने सेमीकंडक्टर की स्थानीय निर्माण क्षमता में निवेश बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि इकोनॉमी के लिए सप्लाई चेन की मजबूती अत्यंत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने बताया कि सेमीकंडक्टर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल और एआई तक हर चीज की नींव है. उन्होंने कहा, हमारा सपना है कि दुनिया के हर डिवाइस में भारत में बनी चिप हो. (भाषा इनपुट के साथ)

Semicon India2024 में बोले पीएम मोदी- हमारा सपना है, दुनिया की हर डिवाइस में लगे भारत में बनी चिप

Semiconductor Chip: इसमें ऐसा क्या है जिसके लिए पूरी दुनिया हुई दीवानी? भारत ने भी उठाये बड़े कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >