Apple का पहला Foldable iPhone आते ही Samsung ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर जमकर लिए मजे

Apple ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया, जिसके बाद Samsung ने सोशल मीडिया पर जमकर तंज कसा. Samsung ने Apple के देर से फोल्डेबल मार्केट में आने और पुराने आइडिया को नए रूप में पेश करने का मजाक उड़ाया.

Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है. लेकिन Samsung ने इस मौके पर Apple की टांग खींचने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया. Apple ने 9 सितंबर को हुए अपने इवेंट में iPhone Duo से पर्दा उठाया, जिसके तुरंत बाद Samsung की अमेरिकी सोशल मीडिया टीम ने कई पोस्ट शेयर कर Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में देर से आने पर तंज कसना शुरू कर दिया. आइए देखते हैं कि आखिर Samsung ने क्या-क्या कहा है.

Samsung ने Apple के फोल्डेबल iPhone पर कसा तीखा तंज

Samsung का सबसे तीखा तंज X पर देखने को मिला, जहां Samsung Mobile US ने लिखा कि 'पहले हमारे बचे हुए को दोबारा गर्म करना खत्म कर लो, फिर हमें बताना.' इसके साथ कंपनी ने #ItsTimeToSwitch हैशटैग भी यूज किया. Samsung का इशारा साफ था कि Apple जिस फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी को अब नया बता रहा है, उस पर Android फोन बनाने वाली कंपनियां पहले से ही काफी समय से काम कर रही हैं.

Samsung ने ट्राई-फोल्ड फोन का जिक्र कर Apple पर साधा निशाना

Samsung यहीं नहीं रुका. कंपनी ने एक और पोस्ट में Apple पर तंज कसते हुए लिखा कि 'So far, so same.' यानी अभी तक सब कुछ पहले जैसा ही है. इसके अलावा Samsung ने Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने में लगने वाले लंबे समय का भी मजाक उड़ाया. कंपनी ने लिखा कि हमें इंतजार करवाना है? ठीक है, हम तब तक यहां तीन तरीकों से फोल्ड होने वाले फोन बना रहे हैं.'

दरअसल, Samsung का इशारा तीन तरफ से फोल्ड होने वाले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन्स की ओर था. कंपनी यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि फोल्डेबल फोन की दुनिया अब सिर्फ किताब की तरह मुड़ने वाले डिजाइन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंडस्ट्री इससे काफी आगे बढ़ चुकी है.

Samsung ने कहा, iPhone Duo कोई नया आइडिया नहीं

Samsung ने Apple के नए एक्सेसरीज को लेकर भी जमकर मजाक उड़ाया. कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा कि 'Accessories? It's giving condiments and no food.' यानी एक्सेसरीज तो खूब हैं, लेकिन असली चीज की कमी महसूस हो रही है. एक दूसरे पोस्ट में Samsung ने पूछा कि 'ये सब इतना जाना-पहचाना क्यों लग रहा है? क्या ये Sims का कोई नया सीक्वल है?'

Samsung यहीं नहीं रुका. कंपनी ने Apple के नए फोल्डेबल फोन की तुलना पहले से मौजूद फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से करते हुए भी तंज कसा. Samsung का साफ कहना था कि iPhone Duo कोई बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि पहले से मौजूद आइडिया का ही एक नया रूप है.

iPhone Duo की खासियत

  • iPhone Duo में 7.6 इंच की बड़ी Super Retina XDR इनर डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. खास बात यह है कि दोनों स्क्रीन 3,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं.
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A20 Pro चिप दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी इनर स्क्रीन पर फोन को एक बार चार्ज करने पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलेगा, जबकि बाहरी डिस्प्ले इस्तेमाल करने पर यह 44 घंटे तक चल सकता है. 
  • फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Fusion मेन कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है.
  • कीमत की बात करें तो iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. इसकी प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि 23 अक्टूबर से भारत समेत 70 से ज्यादा देशों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >