Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेगा 200MP का कैमरा, लॉन्च डेट से पहले प्राइस और फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy S25 Ultra Launch: रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन कर सकती है, जहां Galaxy S25+, Galaxy S25 Ultra और एक नया Galaxy S25 Slim वेरिएंट लॉन्च किये जा सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra Launch Date: सैमसंग Galaxy S25 Series का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज अगले साल जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन कर सकती है, जहां Galaxy S25+, Galaxy S25 Ultra और एक नया Galaxy S25 Slim वेरिएंट लॉन्च किये जा सकते हैं.

Snapdragon 8 Elite चिपसेट से होगा लैस

Galaxy S25 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 200MP का रियर कैमरा होने की उम्मीद है. इसके अलावा, इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, दो टेलीफोटो लेंस (3x और 10x ऑप्टिकल जूम) और 100x स्पेस जूम फीचर्स हो सकते हैं. डिस्प्ले 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X होगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा.

Samsung Galaxy S25 Ultra कब होगा लॉन्च?

Galaxy S25 Ultra की लॉन्च डेट को लेकर Samsung ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी दी नहीं है, लेकिन लीक्स की मानें तो इसे 22 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत Samsung Galaxy S24 Ultra की तरह ₹1,29,999 के आसपास हो सकती है.

20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE 5G: AI से फीचर्स से लैस सैमसंग का सबसे सस्ता फोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >