₹25,000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Plus, देखें नयी कीमत

Samsung Galaxy S25 Plus अब ₹74,999 में उपलब्ध है, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत ₹99,999 थी. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ यह और सस्ता हो सकता है. इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 4,900mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

सैमसंग ने अपनी Galaxy S25 Plus सीरीज को बीते साल लॉन्च किया था और अब नये Galaxy S26 आने के बाद इस पुराने मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब लगभग ₹25,000 सस्ता हो गया है, जिससे ग्राहकों को इसे खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है.

कीमत में बड़ी गिरावट

Samsung Galaxy S25 Plus लॉन्च के समय ₹99,999 में उपलब्ध था. लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह ₹74,999 में लिस्ट है. साथ ही बैंक ऑफर्स के जरिए ₹3,750 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और वाइब्रेंट कलर्स मिलते हैं. यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है.

कैमरा सेटअप

Galaxy S25 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP 3X टेलीफोटो लेंस दिया गया है. यह कैमरा सिस्टम हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है और तेजी से चार्ज हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 32,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24, देखें कहां मिल रही ये डील

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 और Pixel 10a में कौन है बेहतर? देखें डिजाइन और फीचर्स में अंतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >