₹36,411 सस्ता हुआ Samsung का 200MP वाला फोन, जानें कहां मची है लूट

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Ultra अब बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह डिवाइस अब केवल ₹83,580 में खरीदा जा सकता है. यदि ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त छूट का भी लाभ मिलेगा.

पिछले साल लॉन्च हुआ Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra 5G पर Flipkart ने बड़ी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर्स के साथ शानदार डील पेश की है. जो ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर नया Android डिवाइस लेना चाहते हैं और जिनका बजट करीब ₹85,000 है उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. आमतौर पर Samsung Store पर यह डिवाइस ₹1,19,999 में उपलब्ध रहता है लेकिन अब इसे ₹83,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. आइए जानते है कैसे इस डील का पूरा फायदा आप उठा सकते हैं.

Flipkart पर मिल रही है धांसू डिस्काउंट

अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart आपको इस फोन पर तगड़ी डिस्काउंट दे रहा है. इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब सिर्फ ₹83,588 में उपलब्ध है जो कि इसके सामान्य रिटेल प्राइस से ₹36,411 कम है.

इसके अलावा, अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे कीमत ₹80,000 से भी नीचे आ जाती है. साथ ही खरीदारों के लिए EMI और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है जो उनके बैंक कार्ड पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M36, कीमत जान हो जाएंगे खुश

Flipkart पर ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर इस डिवाइस की कीमत में और भी अधिक कटौती करा सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहकों को उनके पुराने डिवाइस के लिए उचित मूल्य दिया जाएगा. हालांकि, यह कीमत पूरी तरह से ग्राहक के डिवाइस की हालत, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स

फोन में 6.8-इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध हैं.

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिवाइस One UI 7 पर काम करता है.


कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमेरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, और 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ज़ूम के साथ दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: ₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >