Samsung Galaxy S24 FE अब सस्ते में, Flipkart पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर

Samsung Galaxy S24 FE अब भारी डिस्काउंट पर Flipkart पर उपलब्ध है. 59,999 रुपये वाला फोन ऑफर्स के बाद सिर्फ 35-38 हजार रुपये में मिल रहा है. जानें फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी

सैमसंग ने पिछले साल सितंबर 2024 में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 FE लॉन्च किया था. उस समय इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी. लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ मिल रहा है. अगर आप लंबे समय से सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है.

कीमत में बड़ी गिरावट

Galaxy S24 FE का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर्स का फायदा उठाकर कीमत करीब 38 हजार रुपये तक आ जाती है. वहीं, कुछ खास सेल ऑफर्स में यह फोन 35 हजार रुपये तक भी मिल सकता है. यानी लगभग 25 हजार रुपये की बचत.

दमदार परफॉर्मेंस

इस फोन में सैमसंग का नया Exynos 2400e प्रॉसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. साथ ही इसमें 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है, जो स्मूदविजुअल्स और शार्प क्वाॅलिटी ऑफर करता है.

बैटरी और कैमरा

Galaxy S24 FE में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है, पीछे की तरफ 50MP + 12MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

क्यों है यह डील खास

सैमसंग के फ्लैगशिप फोन आमतौर पर महंगे होते हैं, लेकिन इस समय Galaxy S24 FE को लगभग मिड-रेंज बजट में खरीदा जा सकता है. प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा इसे इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतरीन डील बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >