Samsung Galaxy M47 5G जल्द देगा भारत में दस्तक, लॉन्च डेट और फीचर डिटेल्स आई सामने

Samsung का नया Galaxy M47 5G जल्द भारत में आने वाला है. इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट परफॉर्मेंस, शानदार स्क्रीन और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का फायदा मिलेगा. फोटो और वीडियो के लिए अच्छे कैमरे दिए गए हैं.

Samsung अपने नए Samsung Galaxy M47 5G को इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई जरूरी फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. विजुअल एक्सपीरियंस के लिए फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली sAMOLED डिस्प्ले मिलेगी. आइए इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy M47 5G

Samsung ने कन्फर्म कर दिया है कि नया Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन Blaze Blue और Rogue Red जैसे स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध होगा.

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स

  • डिजाइन की बात करें तो Galaxy M47 5G का लुक काफी प्रीमियम नजर आता है. इसमें Samsung की नई Galaxy A सीरीज जैसा फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का साथ मिलेगा. 
  • डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसमें फोन में बड़ी 6,000mAh बैटरी भी दी गई है.
  • Samsung ने वादा किया है कि इस फोन को 6 बड़े Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. 
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आएगा और इसमें AI Voice Transcription जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आएगा. इसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिलेगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone समेत कई Apple प्रोडक्ट के बढ़ेंगे दाम, CEO टिम कुक ने दिया बड़ा संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >