5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M36, कीमत जान हो जाएंगे खुश

Samsung Galaxy M36: सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन नए कैमरा डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आया है. इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो इसे खास बनती है. फोन में ट्रिपल कैमरा का सेटअप देखने को मिलता है.

Samsung Galaxy M36: सैमसंग ने भारत में अपना नया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन अगले महीने Amazon की प्राइम डे सेल के दौरान बिक्री के लिए शुरू हो जाएगी. कंपनी ने इस नए डिवाइस में दमदार 5,000mAh की बैटरी जोड़ी है. पिछले साल के Galaxy M35 5G का अपग्रेड माने जा रहे इस फोन में कैमरा सेटअप को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में.

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन मिला है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलता है.

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है और यह फोन Android 15 आधारित OneUI 7 पर चलता है.

यह भी पढ़ें: ₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

इसके अलावा यूजर्स को Google Gemini आधारित कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Circle-to-Search, Gemini Live और AI Select. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

Samsung Galaxy M36 5G की कीमत

सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. इनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल हैं. इनकी शुरुआती कीमत 17,499 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य दो वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 21,999 रुपये तय की गई है.

यह भी पढ़ें: Best phones under 75000 (June 2025): 75 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की है डिमांड, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >