Samsung Galaxy Book 4: सैमसंग ने पेश किया AI फीचर्स वाला किफायती लैपटॉप, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप का एआई पर काम करनेवाला रीमास्टर टूल पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करने और लो-क्वालिटी की फोटो को पुनर्जीवित करने की सहूलियत देता है.

Samsung Galaxy Book 4: दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में Galaxy Book 4 पेश कर दिया है. इस लैपटॉप में काफी एआई फीचर्स मिलते हैं. इसके फीचर्स फोटो रीमास्टरिंग और वीडियो एडिटिंग सहित कई कामों में मदद करते हैं. यह लैपटॉप हाई परफॉर्मेंस वाला है, जो ग्राफिक्स डिजाइनर और गेमर्स के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है.

सैमसंग का यह लैपटॉप 16 इंच एफएचडी डायनैमिक एमोलेड 2एक्स एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले वाला है. यह इंटेल कोर 5 और कोर 7 प्रॉसेसर से लैस है. स्टोरेज के लिए डिवाइस में 16जीबी तक LPDDR4x रैम और 512GB NVMe SSD भी शामिल है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. विंडोज 11 होम के साथ यह प्री-इंस्टॉल होकर आया है.

HP का यह स्टाइलिश लैपटॉप Macbook को देगा टक्कर, मिलेंगे लेटेस्ट AI फीचर्स

Galaxy Book 4 के फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी के नये लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है इसका एआई पर काम करने वाला रीमास्टर टूल. यह यूजर्स को पुरानी तस्वीरों को रिस्टोर करने और लो-क्वालिटी की तस्वीरों को पुनर्जीवित करने की सहूलियत देता है. यह टूल किसी फोटो से गैरजरूरी लाइट और शेड हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 के साथ यूजर बेहतर वेबकैम क्वालिटी एक्सपीरिएंस के लिए अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं. 720p इनबिल्ट कैमरे के बजाय यह फीचर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर वेबकैम के रूप में कैमरा सेंसर का उपयोग करने का काम करता है.

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 में 54Wh की बैटरी दी गई है, जो USB टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Asus के दो नये लैपटॉप का कमाल, फीचर्स बेमिसाल

Galaxy Book 4 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 की कीमत के बारे में बात करें, तो सैमसंग इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इंटेल कोर 5 सीपीयू और 8जीबी रैम ऑप्शन को 70,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया है.

16जीबी वेरिएंट वाले लैपटॉप की कीमत 75,990 रुपये रखी गई है.

गैलेक्सी बुक 4 का इंटेल कोर 7 वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत 85 हजार 990 रुपये तय की गई है.
गैलेक्सी बुक 4 के ये सभी वेरिएंट्स दो कलर ऑप्शंस- ग्रे और सिल्वर में आये हैं. साथ ही, गैलेक्सी बुक 4 खरीदने वाले ग्राहक 5 हजार रुपये का कैशबैक और 4 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस हासिल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >