Samsung Galaxy A सीरीज का यह स्मार्टफोन हो गया सस्ता, जानें नयी कीमत

Samsung Galaxy A15 Price Cut : सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज का किफायती स्मार्टफोन सस्ता हो गया है. कीमतों में कटौती के साथ सैमसंग यूजर्स को बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा.

Samsung Galaxy A15 Price Cut : सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुए अपने एक पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज की कीमत दाम में कमी का ऐलान किया है. सैमसंग के इस फैसले से यूजर्स की बल्ले बल्ले हो गई है. बजट या मिड रेंज सेगमेंट में अगर आप सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी कमी कर दी है. कीमतों में इस कटौती के साथ ही सैमसंग यूजर्स को बैंक डिस्काउंट का भी ऑफर मिलेगा.

सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए एक बढ़िया ऑफर लेकर आयी है. कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए15 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है. कंपनी ने यह फोन बीते साल दिसंबर में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया था. इस फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन पर मिलनेवाले डिस्काउंट के बारे में-

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

Samsung Galaxy A15 Price Cut

Samsung ने अपनी Galaxy A15 सीरीज को बाजार में तीन स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया था. इस स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट पर कंपनी ने 1500 रुपये की कटौती कर दी है. Samsung Galaxy A15 का 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी, अब इसे आप केवल 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं. 8GB रैम + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से घटकर सिर्फ 17,999 रुपये हो गई है. 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला ऑप्शन अगर आप खरीदते हैं, तो इसे आप 22,499 रुपये की जगह 20,999 रुपये में ले सकते हैं.

Samsung Galaxy A15 के स्पेसिफिकेशंस

फोन में  6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है
128GB / 256GB स्टोरेज

6GB / 8GB रैम ऑप्शन
MediaTek Dimensity 6100+ प्रॉसेसर

50MP + 5MP + 2MP मेन और 13MP फ्रंट कैमरा दिया है
5000mAh का पावरफुल बैटरीपैक दिया गया है.

12GB RAM के साथ आए नये Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >