CES 2026 से पहले सैमसंग ने उतारा Freestyle+ AI प्रोजेक्टर, अब हर दीवार बनेगी स्मार्ट स्क्रीन

Samsung Freestyle+ : सैमसंग ने CES 2026 से पहले पेश किया Freestyle+, नया AI पोर्टेबल प्रोजेक्टर. दोगुनी ब्राइटनेस, स्मार्ट AI फीचर्स और गेमिंग-स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ यह हर जगह बनेगा आपका एंटरटेनमेंट साथी.

Samsung Freestyle+ : मनोरंजन की दुनिया में सैमसंग ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने CES 2026 से ठीक पहले अपने नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर The Freestyle+ को अनवील किया है. यह डिवाइस न सिर्फ कॉम्पैक्ट और हल्का है बल्कि इसमें AI आधारित स्क्रीन ऑप्टिमाइजेशन, ज्यादा ब्राइटनेस और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. सैमसंग का दावा है कि यह प्रोजेक्टर हर जगह और हर पल को मनोरंजन का मंच बना देगा.

1. AI OptiScreen: अब दीवार बनेगी स्मार्ट स्क्रीन

Freestyle+ का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका AI OptiScreen फीचर. यह तकनीक अपने आप स्क्रीन को एडजस्ट कर देती है, चाहे दीवार टेढ़ी हो, कोना हो या पर्दा. 3D Auto Keystone से इमेज डिस्टॉर्शन गायब हो जाता है, जबकि Real-time Focus लगातार तस्वीर को शार्प बनाए रखता है. Wall Calibration रंग और पैटर्न को पहचानकरविजुअल्स को और साफ करता है.

2. VisionAI Companion: स्क्रीन से होगी बातचीत

सिर्फ देखने तक सीमित नहीं, Freestyle+ में मौजूद VisionAI Companion यूजर्स को स्क्रीन से बातचीत करने का मौका देता है. यह Bixby और ग्लोबल AI सर्विसेज के साथ मिलकर कंटेंट को और पर्सनलाइज्ड बनाता है. यानी अब प्रोजेक्टर सिर्फ डिवाइस नहीं, बल्कि आपका डिजिटल साथी बन जाएगा.

3. दोगुनी ब्राइटनेस, हर जगह साफ तस्वीर

पोर्टेबिलिटी के साथ सैमसंग ने ब्राइटनेस पर भी जोर दिया है. Freestyle+ में 430 ISO Lumens की क्षमता है, जो पिछले मॉडल से लगभग दोगुनी रोशनी देता है. इसका मतलब है कि चाहे लिविंग रूम हो या बेडरूम, तस्वीर हमेशा क्लियर और जीवंत दिखेगी.

4. 180° रोटेशन: दीवार से छत तक प्रोजेक्शन

इस प्रोजेक्टर का सिलिंड्रिकल डिजाइन इसे कहीं भी रखने और घुमाने की आजादी देता है.180° रोटेशन के साथ यह दीवार, फर्श या छत पर आसानी से प्रोजेक्ट कर सकता है. किसी अतिरिक्त माउंट या एक्सेसरी की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यह हर कमरे और हर पल के लिए परफेक्ट बन जाता है.

5. गेमिंग और स्ट्रीमिंग ऑन-द-गो

Freestyle+ सिर्फ फिल्में देखने तक सीमित नहीं है. इसमें Samsung TV Plus, OTT ऐप्स और Samsung Gaming Hub पहले से मौजूद हैं. यानी बिना किसी बाहरी डिवाइस के आप गेम खेल सकते हैं या कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके 360° स्पीकर से निकलने वाली आवाज कमरे को भर देती है, और Q-Symphony टेक्नोलॉजी इसे सैमसंग साउंडबार्स के साथ सिंक कर देती है.

यह भी पढ़ें: Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन

यह भी पढ़ें: Portronics का नया प्रोजेक्टर Pico 14: Android 13, 100 इंच स्क्रीन और दमदार फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >