Elon Musk vs OpenAI: कोर्ट में आमने-सामने आये टेक दुनिया के दो बड़े नाम, अब क्या होगा आगे?

Elon Musk vs OpenAI: एलन मस्क और ओपनएआई के बीच शुरू हुआ हाई-प्रोफाइल केस अब अदालत में है. गैर-लाभकारी मिशन से मुनाफे तक के आरोपों ने AI इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में जिस टकराव की चर्चा लंबे समय से सोशल मीडिया पर हो रही थी, वह अब अदालत तक पहुंच चुका है. एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच शुरू हुआ यह हाई-प्रोफाइल केस (Elon Musk vs OpenAI) अब अमेरिका की अदालत में सुनवाई के दौर में है. कभी साथ मिलकर OpenAI की नींव रखने वाले ये दोनों दिग्गज अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. यह मामला सिर्फ एक कंपनी का नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य का भी फैसला कर सकता है.

Elon Musk vs OpenAI: मामला क्या है और क्यों पहुंचा कोर्ट तक?

यह विवाद 2024 में तब शुरू हुआ जब Elon Musk ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया. उनका आरोप है कि कंपनी ने अपने मूल उद्देश्य से भटकते हुए गैर-लाभकारी मॉडल को छोड़कर मुनाफे पर फोकस करना शुरू कर दिया.

मस्क का कहना है कि OpenAI को इस सोच के साथ बनाया गया था कि एजीआई यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस पूरी मानवता के हित में काम करे. लेकिन अब कंपनी का फोकस बिजनेस ग्रोथ और निवेश पर ज्यादा हो गया है.

इस मामले की सुनवाई कैलिफोर्निया की अदालत में शुरू हो चुकी है और इसमें ज्यूरी भी शामिल है.

मस्क के आरोप : भरोसे से लेकर मुनाफे तक (Elon Musk vs OpenAI)

Elon Musk ने आरोप लगाया है कि Sam Altman और उनकी टीम ने उन्हें गलत जानकारी दी. उनका दावा है कि OpenAI पहले से ही फॉर-प्रॉफिट बनने की योजना बना रहा था, जबकि सार्वजनिक रूप से इसे गैर-लाभकारी संस्था बताया गया.

मस्क के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया निवेशकों और सहयोगियों के साथ विश्वासघात के समान है. उन्होंने अदालत से भारी हर्जाने की मांग भी की है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 अरब डॉलर तक हो सकता है.

इसके अलावा, उन्होंने Altman को कंपनी के बोर्ड से हटाने और OpenAI की वर्तमान संरचना बदलने की मांग भी रखी है.

Sam altnam in elon musk vs openai

Elon Musk vs OpenAI – ओपनएआई का जवाब : पलटवार में क्या कहा?

OpenAI ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि खुद Elon Musk ने ही पहले कंपनी को व्यावसायिक मॉडल में बदलने का सुझाव दिया था.

कंपनी का दावा है कि मस्क ने OpenAI पर नियंत्रण पाने की कोशिश की थी और जब उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो उन्होंने संगठन छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की एआई कंपनी शुरू की, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई.

OpenAI का यह भी कहना है कि मौजूदा स्ट्रक्चर उन्हें बड़े स्तर पर रिसर्च और इनोवेशन के लिए जरूरी फंडिंग जुटाने में मदद करता है.

Elon Musk vs OpenAI: सुनवाई में कौन-कौन होंगे शामिल?

इस केस में कई बड़े नाम गवाही दे सकते हैं. Satya Nadella, Mira Murati और OpenAI के पूर्व बोर्ड सदस्य भी इस ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं.

यह मुकदमा कई हफ्तों तक चल सकता है और इसमें OpenAI के शुरुआती दिनों से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आने की उम्मीद है. खासतौर पर 2023 में Sam Altman को अचानक हटाए जाने और फिर वापस लाए जाने की कहानी भी चर्चा में रह सकती है.

Elon Musk vs OpenAI Impact: टेक इंडस्ट्री पर क्या पड़ेगा असर?

इस केस का असर सिर्फ OpenAI तक सीमित नहीं रहेगा. अगर फैसला Elon Musk के पक्ष में जाता है, तो कंपनी की मौजूदा रणनीति और फंडिंग मॉडल पूरी तरह बदल सकता है.

वहीं अगर OpenAI जीतता है, तो उसे अपने बड़े विस्तार और निवेश योजनाओं को आगे बढ़ाने में राहत मिलेगी. इसका सीधा असर AI सेक्टर की प्रतिस्पर्धा पर पड़ेगा, जहां Google, Microsoft और अन्य कंपनियां पहले से ही दौड़ में शामिल हैं.

संक्षेप में कहें तो यह मामला तय करेगा कि भविष्य का AI ज्यादा ओपन रहेगा या कॉर्पोरेट कंट्रोल के तहत विकसित होगा.

यह भी पढ़ें: iPhone की छुट्टी? OpenAI ला रहा नया स्मार्टफोन मॉडल, ऐप्स नहीं, AI करेगा सब काम

यह भी पढ़ें: WhatsApp को टक्कर देने के लिए Elon Musk ने लॉन्च किया XChat मैसेजिंग ऐप, जानें खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >