सचिन और सारा तेंदुलकर से पहले ये सेलिब्रिटीज हो चुके हैं डीपफेक का शिकार, लंबी है लिस्ट

सचिन तेंदुलकर एक फर्जी वीडियो में एक गेमिंग ऐप का प्रचार कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर का नाम लिया है, और उसमें उन्होंने बताया है कि सारा यह गेम खेलकर रोजाना लाखों रुपये कमाती हैं. आपको बता दें कि डीपफेक के ऐसे दुरुपयोग का यह कोई पहला मामला नहीं है.

DeepFake Hazards : आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग के विकास के साथ नये खतरे भी सामने आ रहे हैं. इनमें से एक है डीपफेक वीडियो. डीपफेक एक प्रकार का एआई आधारित तकनीक है, जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के चेहरे को किसी अन्य व्यक्ति के चेहरे के साथ बदलने के लिए किया जाता है. इस तकनीक के इस्तेमाल से व्यक्ति को किसी भी तरह का गलत कंटेंट फीड किया जाता है.

इन दिनों डीपफेक का मामला लगातार बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो जाते हैं. ताजा मामला दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का है. ऐसे ही एक फर्जी वीडियो में वह एक गेमिंग ऐप का प्रचार कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर का नाम लिया है, और उसमें उन्होंने बताया है कि सारा यह गेम खेलकर रोजाना लाखों रुपये कमाती हैं.

Also Read: Anand Mahindra को चैटजीपीटी चलाकर कैसा लगा? शेयर किया एक्सपीरिएंस

आपको बता दें कि डीपफेक के ऐसे दुरुपयोग का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा, इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति सहित रश्मिका मंदाना, काजोल, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट सहित कई और शख्सियतें भी डीपफेक की शिकार हो चुकी हैं. समय-समय पर इन्हें सामने आकर अपना स्टैंड क्लियर करना पड़ा है.

बीते दिनों में सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था. एक्ट्रेस का फेस जारा पटेल नाम की एक सोशल मीडिया यूजर के फेस पर एडिट किया गया था, जिसे देखने के बाद कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया और उनके फैंस ने भी नाराजगी जाहिर की. रश्मिका के बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो सामने आये. इसमें कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन का Humane AI Pin कर देगा स्मार्टफोन की छुट्टी, जानिए क्या चीज है यह

रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ के बाद इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल हो गया. काजोल के डीपफेक वीडियो में एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए दिखाया गया था. वीडियो में गौर से देखने पर पता चलता है कि महिला के चेहरे के साथ छेड़छाड़ कर काजोल का चेहरा एडिट किया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो की शिकार हो चुकी हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में आलिया को बहुत ज्यादा बोल्ड और अश्लील इशारे करते हुए दिखाया गया है.

Also Read: Tech Tips : पर्सनल फोटो वायरल हो तो ऐसे करें डिलीट, जान लीजिए तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >