Vivo V40e: 3D कर्व स्क्रीन, 50MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन कैसा है?

Vivo V40e Launch Review: वीवो ने भारत में अपनी फ्लैगशिप वी-सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. नाम है- वीवो वी40ई. 30 हजार की रेंज में यह फोन आकर्षक पतले और प्रीमियम डिजाइन में आया है. फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. और क्या कुछ खास है इसमें, आइए जानते हैं-

Vivo V40e Launch Price Features Specifications: चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी V-सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. मिड-रेंज का यह स्मार्टफोन 6.77 इंच बड़ी डिस्प्ले, 50MP फ्रंट कैमरा और 5500mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. Vivo V40e पतला और प्रीमियम डिजाइन काफी आकर्षक है. यह फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आया है.  सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. आइए, जानते हैं इस हैंडसेट की कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-

Vivo V40e Features & Specifications

Vivo V40e : डिस्प्ले

Vivo V40e में 1080 x 2392 पिक्सेल का 6.77 इंच फुल-HD+ रेजॉल्यूशन मिलता है. फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट है. खास बात यह है कि यह वेट टच फीचर के साथ आया है, जिससे गीले हाथों से स्क्रीन टच करने में भी यह फोन बखूबी रेस्पॉन्ड करने में सक्षम है.

Vivo V40e : प्रॉसेसर

Vivo V40e हैंडसेट में 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है. यह फोन एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचओएस 14 से लैस है. फोन एआई इरेजर और एआई फोटो एनहांसर फीचर के साथ आता है.

Vivo V40e : कैमरा

Vivo V40e फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और ऑरा लाइट यूनिट के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे में 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है. फोन के फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

Vivo V40e : बैटरी और अन्य खूबियां

वीवो के लेटेस्ट हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिलती है. वीवो वी40ई को धूल और पानी के छींटों से प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, ब्लूटूथ 5.4 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया धाकड़ फोन, पानी में डूब जाए तो भी चलेगा टकाटक

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >