Samsung Galaxy S24 FE 5G: AI से फीचर्स से लैस सैमसंग का सबसे सस्ता फोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy S24 FE 5G Launch Review: सैमसंग का फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी एस24 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और यह 3 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. जानिए क्या है इसमें खास-

Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. यह गैलेक्सी स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2200e प्रॉसेसर के साथ आया है. इस फोन में 50MP + 12MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और यह फ्लैगशिप लेवल के कई फीचर्स से लैस है.

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले, एग्जीनॉस प्रॉसेसर और एआई फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ ही, यूजर्स को इस फोन पर 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा. Galaxy S24 FE में सर्कल टू सर्च, जेनेरेटिव एडिट, पोर्ट्रेट स्टूडियो, एडिट सजेशन, लाइव ट्रांसलेशन और नोट असिस्टेंट जैसे कई AI फीचर्स दिये गए हैं.

Samsung Galaxy S24 FE / SamsungIndia

Galaxy S24 FE की लॉन्चिंग, कंपनी ने अपने X हैंडल से कंफर्म कर दी है और इसका प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है. सैमसंग का यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S24 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है. फोन में Galaxy AI समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

सैमसंग का यह फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आया है. हैंडसेट का डिस्प्ले 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus का उपयोग किया गया है. यह फ्रंट और बैक पैनल दोनों जगह पर मौजूद है. एल्युमीनियम फ्रेम वाला यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है.

सैमसंग गैलेक्सी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल Samsung Exynos 2400e प्रॉसेसर पर काम करता है. इसे 4700mAh की बैटरी पावर देती है, जो वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है. यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित OneUI 6.0 पर काम करता है और इसमें Galaxy S24 सीरीज के अन्य मॉडल्स की तरह AI फीचर्स भी मिलते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें 50MP का मेन वाइड एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट पैनल में 10MP का कैमरा भी मिला है.

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत और उपलब्धता की बात

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आया है. भारत में इस फोन के बेस मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 65,999 रुपये में आया है. फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसे भारत में तीन कलर ऑप्शंस- ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट में पेश किया गया है. यह फोन आगामी 3 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

Circle to Search: कंप्यूटर पर कर सकेंगे सैमसंग फोन वाला इस खास फीचर का इस्तेमाल, तरीका बड़ा आसान

20 हजार में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन, मिलेंगी बड़ी खूबियां

Samsung Galaxy M35 5G Review: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सैमसंग का नया फोन कैसा है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >