Realme Buds Air 6 Pro Review: 5 हजार के बजट में कैसे हैं रियलमी के नये ईयरबड्स, जानिए

Realme Buds Air 6 Pro Review: बड्स एयर 6 प्रो में छह माइक्रोफोन के साथ 50db तक का ANC है. बड्स को केस के साथ चार्जिंग में 40 घंटे तक चलाया जा सकता है. ये ईयरबड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं. देखें इसके सभी फीचर्स-

Realme Buds Air 6 Pro Review: रियलमी ने अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. कई पावरफुल फीचर्स से लैस इन इयरबड्स में सेगमेंट फर्स्ट को-एक्सियल डुअल ड्राइवर्स (11mm + 6mm) दिये गए हैं. इसके साथ ही, ये ईयरबड्स बेहतरीन ANC सपोर्ट वाले भी हैं.

Realme Buds Air 6 Pro ईयरबड्स में डायनैमिक बास बूस्ट, माइंडफ्लो मोड, LDAC HD ऑडियो कोडेक, पर्सनलाइज्ड ऑडियो एल्गोरिद्म, 55ms सुपर लो लेटेंसी मोड, 6-माइक नॉइस कैंसिलेशन शामिल हैं. फुल चार्ज करने पर ये 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं और इनमें डुअल-डिवाइस कनेक्शन 2.0 फीचर भी मिलता है.

Realme Buds Air 6 Pro के टॉप फीचर्स पर डालें एक नजर

रियलमी बड्स एयर 6 प्रो में छह माइक्रोफोन के साथ 50db तक का ANC मिलता है. रियलमी बड्स एयर 6 प्रो को केस के साथ एक बार की चार्जिंग में 40 घंटे तक चलाया जा सकता है. वहीं बड्स को एक बार की चार्जिंग में 11 घंटे तक चलाया जा सकता है. ये ईयरबड्स 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं. देखें इसके सभी फीचर्स-

ANC यानी ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन 50dB तक

रियलमी बड्स एयर 6 प्रो में पावरफुल ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट मिलता है, जो कॉलिंग के दौरान नॉइस कैंसिलेशन बेहतर करता है और म्यूजिक सुनने के दौरान भी बाहरी नॉइज आपको परेशान नहीं करता है.

Carl Pei की नयी कंपनी Nothing का पहला प्रॉडक्ट TWS Ear 1 कैसा है?

Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

IPX5 वाटर रेसिस्टेंस

रियलमी बड्स एयर 6 प्रो पसीने और पानी से बचाने के लिए IPX5 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं. यही वजह है कि आप इन्हें वर्कआउट या बारिश के दौरान भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिलेंगे डुअल ड्राइवर्स

रियलमी के इन ईयरबड्स में एक 6mm माइक्रो-प्लानर ट्वीटर और एक 11mm बेस ड्राइवर है, जिसमें हाई-एक्युरेसी वाला डायाफ्राम दिया गया है. इससे यूजर को बेहतरीन म्यूजिक आउटपुट मिलता है.

LDAC और 3D स्पेशल साउंड के साथ HiFi ऑडियो सपोर्ट

रियलमी बड्स एयर 6 प्रो हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करते हैं. इससे आप अपने फेवरेट म्यूजिक के हर डीटेल को अच्छे से सुन सकते हैं. 3D स्पेशल साउंड के साथ आप एक इमर्सिव एक्सपीरिएंस पाते हैं.

रियलमी ईयरबड्स की कीमत कितनी है?

बड्स एयर 6 प्रो की कीमत रियलमी ने वैसे तो 4,999 रुपये रखी है, लेकिन 500 रुपये के फ्लैट और 300 रुपये के बैंक ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत 4,199 रुपये हो जाती है. ये इयरबड्स सिल्वर ब्लू के अलावा टाइटेनियम ट्वाइलाइट कलर ऑप्शंस में मिलेंगे. इनकी पहली सेल 27 जून को दोपहर 12 बजे रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >