Motorola Edge 70 Fusion की सेल भारत में शुरू हो चुकी है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये रखी गई है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 24,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है. यह फोन प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ के साथ आता है. इसमें कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि खूबियों के साथ इस नए मॉडल में कुछ कमियां भी हैं. ऐसे में अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस रिव्यू कि मदद से आप यह जान सकते हैं कि यह फोन आपके लायक है या नहीं.
प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले
Motorola पिछले कुछ सालों से अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन पर खास ध्यान दे रहा है और Edge 70 Fusion इसका अच्छा उदाहरण है. एज 70 फ्यूजन के पीछे फैब्रिक टेक्सचर फिनिश दिया गया है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है. यह फोन सिर्फ 7.99mm पतला है और इसका वजन लगभग 193 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पकड़कर इस्तेमाल करना आरामदायक है.
डिस्प्ले कि बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वीडियो देखना, गेम खेलना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना इस स्क्रीन पर काफी स्मूद लगेगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिससे तेज धूप में भी फोन का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो वीडियो और म्यूजिक एक्सपीरियंस और बेहतर बना देते हैं.
डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है और Smart Water Touch फीचर की मदद से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती और ज्यादा बढ़ जाती है.
रोजमर्रा के इस्तेमाल में बढ़िया प्रदर्शन
Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज में भी फास्ट प्रदर्शन देता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. यह BGMI में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है. फोन में 4473mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है. फोन में Moto AI 2.0 फीचर भी मिलता है, जिसमें कई AI टूल जैसे Next Move सजेशन, AI Image Studio, Sketch to Image, Text to Sticker, AI Playlist Studio और Catch Me Up 2.0 शामिल है. इसके अलावा फोन Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity AI जैसे टूल्स को भी सपोर्ट करता है.
कैमरा फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन के सभी कैमरे 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. अच्छी रोशनी में ली गई तस्वीरें काफी डिटेल्ड और कलरफुल आएंगी. लो-लाइट फोटोग्राफी में भी यह कैमरा ठीक परफॉर्म करेगा. इसमें AI Photo Enhancement, Portrait Mode, Auto Night Vision, Hyperlapse और Horizon Lock जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं.
बैटरी है इस फोन की सबसे बड़ी ताकत
Motorola Edge 70 Fusion की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. पावर-एफिशिएंट प्रोसेसर के साथ यह बैटरी आराम से दो दिन तक चल सकती है, चाहे आप गेम खेलें, वीडियो देखें या पूरे दिन फोन इस्तेमाल करें. फोन में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बैटरी लगभग डेढ़ घंटे में फुल चार्ज हो जाती है.
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
Motorola Edge 70 Fusion एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है. इसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा कैमरा और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. हालांकि, सेल्फी कैमरा थोड़ा निराश कर सकता है, लेकिन इस प्राइस रेंज में यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: डिजाइन या परफॉर्मेंस? Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 में जानें कौन है बेहतर डील
