7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक

Lava ने भारत में नया Lava Shark स्मार्टफोन लॉन्च किया है. खास बात है 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसी डिजाइन वाला स्मार्टफोन. फोन में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है. जानें इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स.

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसी डिजाइन वाला फोन Lava Shark को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत मात्र ₹6,999 रखी गई है. Lava Shark का सबसे खास फीचर इसका iPhone 16 Pro जैसा प्रीमियम डिजाइन है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. यह फोन दो कलर ऑप्शंस में आता है – Titanium Gold और Stealth Black.

Lava Shark: दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Lava ने इस नये स्मार्टफोन को खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए पेश किया है. कंपनी का कहना है कि Shark सीरीज के सभी स्मार्टफोन ₹9,000 से कम कीमत में उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स –

डिस्प्ले: 6.67 इंच HD+ (720 x 1612 पिक्सल)
प्रॉसेसर: Unisoc T606 ऑक्टा-कोर चिपसेट
रैम और स्टोरेज: 4GB रैम (+4GB वर्चुअल रैम), 64GB इंटरनल स्टोरेज (256GB तक एक्सपैंडेबल)
कैमरा:
रियर कैमरा: 50MP AI प्राइमरी कैमरा, AI मोड, पोर्ट्रेट, HDR और प्रो मोड
फ्रंट कैमरा: 8MP सेल्फी कैमरा
बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 10W चार्जर)
सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर (0.28 सेकेंड में अनलॉक), फेस अनलॉक (0.68 सेकेंड में अनलॉक)
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14

यह भी पढ़ें: पानी से बेअसर हैं ये स्मार्टफोन्स, मिलेंगे टकाटक फीचर्स, कीमत 20 हजार से कम

यह भी पढ़ें: भारत में चुपके से Realme 14 Pro Lite 5G ने मारी एंट्री, किफायती दाम में मिल रहे लाखों वाले फीचर्स

Lava Shark की भारत में उपलब्धता और ऑफर्स

Lava Shark को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है. Lava अपने ग्राहकों को 1 साल की वारंटी और फ्री सर्विस ऐट होम की सुविधा भी दे रहा है.

Lava Shark क्यों है खास?

iPhone 16 Pro जैसा डिजाइन, कम कीमत में प्रीमियम लुक
50MP AI कैमरा, शानदार फोटोग्राफी अनुभव
5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग
₹6,999 की किफायती कीमत.

अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जो प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ आता हो, तो Lava Shark आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung से आधे दाम में Realme ने उतारे झामफाड़ फीचर्स वाले Ultra स्मार्टफोन्स

यह भी पढ़ें: 500 रुपये में Vivo T4x 5G फोन ऐसे खरीदें, दमदार बैटरी और AI फीचर्स से है लैस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >