Lava Agni 3 Launch Review: कम दाम में आया दो डिस्प्ले वाला फोन, ये फीचर्स भी खास

Lava Agni 3 Launch Review: यह फोन मिडरेंज में अग्नि 2 का सक्सेसर है. इसमें नया सेकेंडरी एमोलेड पैनल और एक्शन बटन जैसी खास खूबियां दी गईं हैं.

Lava Agni 3 Launch Review: लावा अग्नि 3 5G भारत में लॉन्च हो गया है. यह मिडरेंज में अग्नि 2 का सक्सेसर है. इस फोन में नया सेकेंडरी एमोलेड पैनल और एक्शन बटन जैसी खास खूबियां दी गईं हैं. यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है. Lava Agni 3 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है. ग्राहक दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट और 8,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

Lava Agni 3 में क्या है खास?

लावा अग्नि 3 5G स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले, 256GB तक स्टोरेज और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह 8GB इनबिल्ट रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ कुल 16GB तक रैम सपोर्ट करता है. इसमें 66W फास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा भी है. इस फोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 1.74 इंच सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं. कंपनी ने 3 बड़े ऐंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

Lava Agni 3 में कैमरा बौटरी और प्रॉसेसर कैसा है?

लावा अग्नि 3 5G स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आया है और यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X 4nm प्रॉसेसर पर काम करता है. इसमें Mali-G615 MC2 GPU, OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3x टेलिफोटो कैमरा शामिल है, जो 30x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस फीचर्स हैं. इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट (IP64) रेटिंग मिली है. डिवाइस का आकार 163.7×75.53×8.8mm और वजन 212 ग्राम है. यह फोन कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन को पावर देने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करनेवाली 5000mAh बैटरी लगी है.

Vivo V40e: 3D कर्व स्क्रीन, 50MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन कैसा है?

Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया धाकड़ फोन, पानी में डूब जाए तो भी चलेगा टकाटक

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Redmi 14C: सस्ते दाम पर आया प्रीमियम लुक वाला शाओमी का यह स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >