Insta360 X5 Review: अब 8K में दिखेगा हर ऐंगल, स्मार्ट AI फीचर्स और 360° वीडियो के साथ आया पावरफुल Action Camera

Insta360 X5 Review: Insta360 X5 का हिंदी रिव्यू पढ़ें. जानें 8K वीडियो, AI फीचर्स, बैटरी परफॉर्मेंस और Insta360 X4 से तुलना. भारत में कीमत और खरीदने लायक है या नहीं?

Insta360 X5 Review: अगर आप कंटेंट क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर या एडवेंचर लवर हैं, तो Insta360 ने आपके लिए कुछ बेहद खास पेश किया है. हाल ही में लॉन्च हुआ Insta360 X5 कैमरा सिर्फ 360 डिग्री शूटिंग नहीं, बल्कि वीडियो क्वाॅलिटी, AI-स्मार्टनेस और बैटरी लाइफ के मामले में भी गेम बदलने वाला डिवाइस साबित हो रहा है.

Insta360 ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप कैमरा Insta360X5 को लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल के X4 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस बार कंपनी ने कैमरे की इमेज क्वॉलिटी, ड्यूरैबिलिटी और AI-पावर्ड फीचर्स को खासतौर पर हाइलाइट किया है.

Insta360 X5 की खासियतें

8K30fps360° वीडियो सपोर्ट करता है, जिसमें मिलता है 11K सुपर-सैम्पलिंग

Triple AI Chip सिस्टम: 5nm AI चिप + 2 Pro Imaging चिप्स = 140% ज्यादा कंप्यूटिंग पावर

PureVideo मोड: कम रोशनी में भी क्रिस्टल-क्लियर फुटेज, AI नॉइस रिडक्शन और डायनामिक रेंज के साथ

1/1.28” बड़े सेंसर – X4 की तुलना में ज्यादा रोशनी कैप्चर करने की क्षमता

Active HDR 5.7 K60 fps तक, स्मूद हाई-कॉन्ट्रास्ट फुटेज के लिए

InstaFrame मोड – एक साथ रिफ्रेम वीडियो और फुल 360° रिकॉर्डिंग.

ड्यूरैबिलिटी और डिजाइन

नई डैमेज-रेसिस्टेंट ग्लास लेंस, रिप्लेसेबल हैं

IP68 रेटेड वॉटर प्रूफिंग – 49ft (15 मीटर) तक

मजबूत बिल्ट-इन विंड गार्ड और नया ऑडियो एल्गोरिदम क्लियर साउंड के लिए

2400mAh बैटरी – 5.7K में 185 मिनट तक की रिकॉर्डिंग, 20 मिनट में 80% तक फास्ट चार्जिंग

मैग्नेटिक माउंटिंग सिस्टम और 360°HorizonLock जैसे शानदार फीचर्स.

स्मार्ट कंट्रोल्स

Twistto Shoot, VoiceControl 2.0, GestureControl

FlowStateStabilization से सुपर स्टेबल फुटेज

Insta360+ क्लाउड सपोर्ट और नया एडवांस्ड ऐप.

कीमत और उपलब्धता

अमेरिका में कीमत: $549.99 (लगभग ₹46,890)

भारत में कीमत: ₹54,990

उपलब्धता: Amazon.in और Insta360 की ऑफिशियल वेबसाइट पर.

हमारा पहला अनुभव : ये सिर्फ कैमरा नहीं, एक पूरा वीडियो स्टूडियो है

जैसे ही X5 हाथ में आता है, इसका प्रीमियम बिल्ड और मैग्नेटिक माउंट सिस्टम आपको इंप्रेस करता है. कैमरे का नया ट्रिपल AI चिप सिस्टम वीडियो को सिर्फ शूट नहीं करता, बल्कि रियल-टाइम में प्रॉसेस करता है.नतीजा?8K 360 डिग्री फुटेज जो बेहद स्मूद और डिटेल्ड लगता है.

हमें क्या पसंद आया (Pros)

8K 30fps वीडियो क्वाॅलिटी : पहली बार इतने छोटे फॉर्म फैक्टर में इतनी रेजॉल्यूशन

PureVideo मोड : रात में भी क्लियर और ब्राइट फुटेज

Reframe + InstaFrame : पोस्ट में अलग-अलग एंगल निकाल सकते हैं, एक ही क्लिप से

FlowState Stabilization + Horizon Lock : बिना जिम्बल के भी स्मूद शूट

डैमेज-रेसिस्टेंट ग्लास लेंस : अब डर नहीं

फास्ट चार्जिंग बैटरी : 20 मिनट में 80% चार्ज

थोड़ा निराश करने वाली बातें (Cons)

8K फुटेज एडिट करने के लिए हाई-एंड लैपटॉप जरूरी

थोड़ा महंगा है भारत में

कम स्पेस में इस्तेमाल करते समय 360 फिश-आई इफेक्ट ज्यादा नजर आता है.

Insta360 x5 vs x4

किसके लिए है Insta360 X5?

Vloggers – Reframe मोड से इंस्टाग्राम/यूट्यूब दोनों के लिए एक साथ वीडियो
ट्रैवलर्स और बाइकर्स – AI स्टेबलाइजेशन + क्लियर नाइट शॉट्स
Gym/Sports Creators – 360° Slow Motion से हर ऐक्शन कैप्चर करें
Serious Videographers – Ultra HD Quality + RAW सपोर्ट.

हमारी रेटिंग: (4.5/5)

Insta360 X5 एक शानदार कैमरा है जो केवल वीडियो शूटिंग नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएशन का पूरा गेम चेंज करता है. अगर आपका बजट थोड़ा ऊंचा है और आप क्वालिटी में समझौता नहीं करना चाहते, तो X5 आपके लिए एक परफेक्ट इन्वेस्टमेंट हो सकता है.

5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन ₹25,000 के अंदर – गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस के बादशाह!

₹15,000 में कौन सा है बेस्ट मोबाइल? यहां है टॉप 5 लिस्ट!

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >