Nokia बनाने वाली HMD लायी तगड़ा हैंडसेट, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये खूबियां हैं जोरदार

HMD Fusion Launch Review: इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खूबी इसके स्मार्ट आउटफिट्स हैं. ये डिटैचेबल एक्सेसरीज, फोन के लुक को बदलने के साथ इसका परफॉर्मेंस भी बेहतर बना देते हैं.

Nokia के हैंडसेट्स बनानेवाली कंपनी HMD Global ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन HMD Fusion लॉन्च किया है. इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खूबी इसके स्मार्ट आउटफिट्स हैं. ये एक्सेसरीज डिटैचेबल हैं, जो फोन के लुक को बदलने के साथ इसके परफॉर्मेंस को भी बेहतर बना देते हैं.

लुक है लाजवाब

एचएमडी फ्यूजन फोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. पावर के लिए डिवाइस में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है. ये बैटरी 33W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिजाइन की बात करें, तो इस फोन का लुक बहुत अनूठा और आकर्षित करने वाला है.

वर्चुअल मेमरी एक्सटेंशन सपोर्ट

HMD Fusion के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रॉसेसर दिया गया है. यह 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी वजह से मल्टीटास्किंग और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. यह स्मार्टफोन वर्चुअल मेमरी एक्सटेंशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह और पावरफुल हो जाता है.

लो-लाइट में भी बढ़िया इमेज क्वालिटी

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP का ड्यूल मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. साथ ही, यह नाइट मोड 3.0, फ्लैश शॉट 2.0 और जेस्चर-बेस्ड सेल्फी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो लो-लाइट में भी बढ़िया इमेज क्वालिटी देता है. यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर चलता है और बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस देता है.

HMD Fusion की कीमत कितनी है?

HMD Fusion को लॉन्च ऑफर के तहत 15,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है. इसकी कीमत बाद में 17,999 रुपये हो जाएगी. ग्राहक को इस फोन के साथ तीन स्मार्ट आउटफिट भी मिलेंगे, जिनमें कैजुअल, फ्लैशी और गेमिंग ऑप्शंस शामिल हैं. इनकी कीमत 5,999 रुपये है और ये बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दिये जा रहे हैं. यह स्मार्टफोन 29 नवंबर को दोपहर 12:01 बजे से Amazon और HMD Global की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

Samsung Galaxy A16 5G Launch Review: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 6 साल तक चलेगा Phone

HMD Crest Review: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी 15 हजार में लायी धाकड़ स्मार्टफोन, आप भी देखें खूबियां

24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया वनप्लस का सबसे पावरफुल फोन OnePlus 13

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >