Reliance Jio IPO: कब आएगी रिलायंस जियो की IPO? जानें इसे लेकर क्या बोले JIO के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी

Reliance Jio IPO: भारत में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है. जियो के करोड़ों यूजर्स भी हैं. इस साल जियो को काफी मुनाफा भी हुआ है. ऐसे में एक बार फिर रिलायंस जियो इंडस्ट्रीज के IPO को लेकर चर्चाएं हो रही हैं.

Reliance Jio IPO: दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance JIO) से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिमर्जर के बाद एक बार फिर इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO)चर्चे में आ गई है. रिलायंस जियो इंफोकॉम के आईपीओ को लेकर साल के शुरुआत में ही खबर आई थी कि मुकेश अंबानी अपने टेलिकॉम ब्रांच को शेयर मार्केट में लिस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में इन्वेस्टर्स से लेकर हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि रिलायंस जियो का IPO मार्केट में कब आने वाला है?

यह भी पढ़ें: Jio ने करोड़ो यूजर्स का जीता दिल! 749 रुपये में पेश किया 72 दिनों वाला प्लान, चेक करें बेनिफिट्स

कब आएगा IPO?

वहीं, इस सवाल का जवाब अब रिलायंस जियो के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी (Head of Strategy) अंशुमान ठाकुर ने दे दिया है. हाल ही में, रिलायंस ने जनवरी से लेकर मार्च महीने तक के नतीजे जारी किए हैं. जिसमें कंपनी को काफी प्रॉफिट हुआ है. कंपनी को 26% तक का मुनाफा हुआ है. ऐसे में IPO को लेकर अंशुमान ठाकुर ने कहा कि, ‘फिलहाल कंपनी 5G यूजर बेस और उसके ग्रोथ पर फोकस कर रही है. ऐसे में अभी IPO को लेकर कुछ भी विचार नहीं किया जा रहा है. जब प्रक्रिया शुरू होगी तब बता दिया जाएगा.’ इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी IPO को मार्केट में लाने की तैयारी में जुटी हुई है. सही समय पर मुकेश अंबानी इसे मार्केट में ला सकते हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर मार्केट में रिलायंस जियो का IPO सबसे बड़ा IPO हो सकता है. क्योंकि, जिस तेजी के साथ रिलायंस ने मार्केट में पकड़ बनाई है वैसे में इन्वेस्टर्स जियो के IPO में दिलचस्पी ले सकते हैं.

यह भी पढ़े: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहं क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >