Refrigerator Tips: फ्रीजर में बार-बार बनता है बर्फ का पहाड़? इन 5 टिप्स की मदद से करें इसे ठीक

Refrigerator Tips: फ्रिज में अत्यधिक बर्फ जमना किसी तकनीकी समस्या का संकेत हो सकता है. अक्सर लोग नहीं जानते कि इस स्थिति से कैसे निपटा जाए. यहां दिए गए आसान उपायों को अपनाकर आप फ्रिज में बर्फ जमने की समस्या को कम कर सकते हैं.

Refrigerator Tips: आज के समय में रेफ्रिजरेटर का महत्व काफी बढ़ गया है. खासकर गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीने और सामान को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. परेशानी तब होती है जब इसमें बर्फ के पहाड़ जमने लगते हैं. इसकी वजह से कई बार कूलिंग की भी समस्याएं होती है.

हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है इस समस्या का समाधान आसान है. बहुत से लोग इससे निपटने के लिए फ्रीजर को कुछ समय के लिए ऑफ कर देते हैं. लेकिन फ्रीजर को बार-बार बंद न करना पड़े और बर्फ के पहाड़ जमने और कूलिंग की समस्या से निपटने के लिए ये 5 टिप्स काफी असरदार साबित हो सकते हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं.

Refrigerator Tips: फॉलो करें यह आसान 5 टिप्स

बेवजह रेफ्रिजरेटर ना खोलें

रेफ्रिजरेटर के भीतर बर्फ के पहाड़ जमने का मुख्य कारण नमी होती है. जब फ्रिज को बार-बार खोला जाता है, तो बाहर की नम हवा अंदर चली जाती है, जिससे बर्फ जमने लगती है. इससे बचने के लिए फ्रिज को केवल जरूरत पड़ने पर ही खोलें. जब गर्म और नम हवा फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा के संपर्क में आती है, तो वह मिल कर बर्फ में बदल जाती है. 

रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को हमेशा सही तापमान में रखें

बर्फ के जमाव की समस्या से बचने के लिए फ्रीजर का तापमान सही बनाए रखना जरूरी है. यदि आप फ्रीजर को 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट करते हैं, तो न केवल बर्फ के ढेर से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि कूलिंग से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल पुराना फ्रिज कैसे बनाएं नया जैसा? टेक्नीशियन के बताए ये 7 सीक्रेट्स आएंगे काम

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रिज की कर रहे हैं शॉपिंग तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानी

खाली फ्रीजर के साथ रेफ्रिजरेटर का उपयोग करने से बचें

अक्सर लोग रेफ्रिजरेटर के अलग-अलग हिस्सों में चीजें स्टोर कर देते हैं, लेकिन यदि फ्रीजर खाली पड़ा रहे तो उसमें नमी बढ़ जाती है. इससे बर्फ की मोटी परत जमने लगती है. जब बर्फ ज्यादा हो जाती है, तो फ्रीजर के अंदर मौजूद छोटे-छोटे वेंट या छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे कूलिंग में परेशानी आने लगती है.

डिफ्रॉस्ट ड्रेन की सफाई जरूर करें

फ्रिज के निचले हिस्से में एक पाइपनुमा नली होती है जिसे डिफ्रॉस्ट ड्रेन कहते हैं. जब फ्रीज के अंदर पानी इकट्ठा होता है, तो यह नली उसे बाहर निकालने में मदद करती है. यदि यह ब्लॉक हो जाए, तो फ्रीजर में बर्फ जमा होने लगती है.

कंडेंसर कॉइल करें साफ

अधिकांश फ्रिज के पीछे कंडेंसर कॉइल लगे होते हैं, जो पाइप जैसी दीखने में होती हैं. इन पर जब धूल या मिट्टी जम जाती है, तो कूलिंग में दिक्कत आ सकती है. यही कॉइल गैस को फ्रिज के अंदर पहुंचाने का काम करता है, जिससे चीज़ें ठंडी होती हैं. अगर इन कॉइल्स की समय-समय पर सफाई की जाए तो फ्रिज की ठंडक और बर्फ जमने से जुड़ी समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में लीटर का मतलब क्या होता है? जानिए कौन-सा साइज आपके घर के लिए सही है

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >