Xiaomi ने Redmi Turbo 5 के भारत में लॉन्च की कन्फर्मेशन कर दी है. कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स से पर्दा उठा रही है, और इस बार कैमरा डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं. Xiaomi इसे एक ऐसे प्रीमियम-सेगमेंट फोन की तरह पेश करना चाहती है जो साथ में वैल्यू फॉर मनी भी दे. हालांकि कैमरा का हार्डवेयर तो ठीक-ठाक दिख रहा है, लेकिन असली गेम तो इमेज प्रोसेसिंग में होता है. कैमरा कितना अच्छा परफॉर्म करेगा, ये तो लॉन्च के बाद ही साफ होगा. आइए इसे डिटेल में जानते हैं.
Redmi Turbo 5 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Turbo 5 में फोटोग्राफी के लिए काफी दमदार सेटअप देखने को मिला है. इसके रियर में 50MP का कैमरा दिया गया है जो OIS (Optical Image Stabilization) और EIS (Electronic Image Stabilization) सपोर्ट के साथ आता है. इसकी मदद से फोटो और वीडियो दोनों ज्यादा स्टेबल और क्लियर मिलते हैं. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा, जिससे वाइड-एंगल शॉट्स आसानी से लिए जा सकेंगे. सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हालांकि अभी इसके डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं.
कब लॉन्च होगा Redmi Turbo 5?
Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार परफॉर्मेंस है, क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ ही इसमें 24GB तक की बड़ी RAM और फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलने वाली है.
Redmi Turbo 5 का डिजाइन
Redmi Turbo 5 अब सफेद (White) कलर वेरिएंट में भी आने वाला है. ये दिखने में काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगता है. इसके पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. खास बात ये है कि Redmi का ब्रांडिंग लोगो लाल रंग में रखा गया है, जो फोन को और भी यूनिक लुक देता है. साथ ही बैक साइड में फ्लैश के लिए अलग कटआउट भी मिलता है. इससे इसका डिजाइन और ज्यादा क्लीन और मॉडर्न फील देता है.
आने वाले कुछ दिनों में ब्रांड इस फोन से जुड़ी और भी डिटेल्स अपनी माइक्रोसाइट पर कन्फर्म कर देगी. अगर आप अपडेट मिस नहीं करना चाहते, तो वहां मौजूद ‘Notify Me’ बटन पर क्लिक करके आसानी से लेटेस्ट डिटेल्स पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं
